LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

भोजपुर में मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: 14 चक्का ट्रक से 432 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

भोजपुर में मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: 14 चक्का ट्रक स
14 चक्का ट्रक से 432 लीटर विदेशी शराब बरामद- फोटो : आशीष

Arrah : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भोजपुर मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक 14 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त की है और मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है।


गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देश पर जिले में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मद्यनिषेध सहायक आयुक्त रजनीश को उत्तर प्रदेश से ट्रक के जरिए विदेशी शराब की बड़ी खेप बिहार लाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।


Diarch GO

गिट्टी के नीचे छिपाकर लाई जा रही थी शराब

गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए 18 अगस्त 2026 को मोहनिया-आरा मुख्य मार्ग पर महुरही ओवरब्रिज के समीप (धनगाई थाना क्षेत्र) एक संदिग्ध 14 चक्का ट्रक (BR24GB-4581) को रोककर तलाशी ली। ट्रक की गहन जांच करने पर गिट्टी के नीचे छुपाकर रखी गई विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई।


रोहतास निवासी चालक गिरफ्तार, 6 लाख मूल्य की शराब जब्त

मौके से गिरफ्तार ट्रक चालक की पहचान रोहतास जिले के चुटिया थाना अंतर्गत तिलोखर निवासी मनीष कुमार (पिता नागेश्वर राम) के रूप में हुई है। ट्रक से 8 PM व्हिस्की की 180 एमएल वाली कुल 2,400 बोतलें (432 लीटर) बरामद की गईं, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹6 लाख बताई जा रही है।


NSIT
Nsmch

शराब तस्करों पर कसा शिकंजा

इस छापेमारी दल में निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मदन लाल यादव, राणा विकास कुमार सहित सैप व होमगार्ड के जवान शामिल रहे। मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश से शराब तस्करी करने वाले गिरोहों के खिलाफ जिले में यह सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।


आशीष की रिपोर्ट