LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News: दुल्हीनगंज पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा की पत्नी उषा सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिरकत कर स्वर्गीय उषा सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।...

CM Nitish Kumar Pays Emotional Tribute to Usha Singh
नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा की पत्नी उषा सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिरकत कर स्वर्गीय उषा सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय उषा सिंह, जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा की पत्नी थीं, जिनका बीते दिनों निधन हो गया था। उनके निधन से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी।भोजपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत दुल्हीनगंज गांव में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नीतीश कुमार ने  उषा सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। 

श्रद्धांजलि सभा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वर्गीय उषा सिंह के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और कुछ क्षण मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर उनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Diarch GO

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और भगवान सिंह कुशवाहा को इस कठिन समय में धैर्य और संबल बनाए रखने की कामना की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय उषा सिंह सामाजिक और पारिवारिक जीवन में सरल, सौम्य और सहयोगी स्वभाव की महिला थीं, जिनका असमय जाना अपूरणीय क्षति है।

श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक पहुंचे। हर आंख नम थी और हर जुबान पर दिवंगत उषा सिंह के व्यक्तित्व और उनके सामाजिक योगदान की चर्चा थी। लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम प्रणाम किया।

NSIT
Nsmch

करीब 20 मिनट तक कार्यक्रम स्थल पर रुकने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के लिए रवाना हो गए। उनके आगमन से पूरे आयोजन को एक अलग गरिमा मिली और प्रशासनिक स्तर पर भी व्यापक तैयारियां की गई थीं।

दुल्हीनगंज में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि राजनीति से इतर मानवीय संवेदनाएं ही सबसे बड़ी होती हैं। स्वर्गीय उषा सिंह की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब उनके प्रति लोगों के सम्मान और स्नेह का प्रतीक बनकर सामने आया।

रिपोर्ट- आशीष कुमार