LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

10 साल से बच्चों की थाली गायब! मुसहर टोली के स्कूल में 2016 से बंद मिड-डे मील, अफसरों के आश्वासन पर सवाल

Bihar News: पिछले करीब 10 वर्षों से मिड-डे मील योजना बंद पड़ी है। वर्ष 2016 से ठप इस योजना का सीधा खामियाजा गरीब और वंचित तबके के बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।...

Bihar School Mid Day Meal Shut for 10 Years Kids Left Depriv
10 साल से बच्चों की थाली गायब- फोटो : reporter

Bihar News: भोजपुर के  चरपोखरी प्रखंड की सियाडीह पंचायत स्थित न्यू प्राथमिक विद्यालय मुसहर टोली में पिछले करीब 10 वर्षों से मिड-डे मील योजना बंद पड़ी है। वर्ष 2016 से ठप इस योजना का सीधा खामियाजा गरीब और वंचित तबके के बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। जिन बच्चों के लिए सरकारी स्कूल की थाली में पोषण का इंतजाम होना चाहिए था, वहां वर्षों से सन्नाटा पसरा है।

मामला सामने आने के बाद पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ भोजपुर के जिला महासचिव लालमुक्ति पासवान ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि मिड-डे मील बंद रहने से बच्चों को पोषाहार नहीं मिल पा रहा है और इसका सीधा असर उनके स्वास्थ्य, पढ़ाई और स्कूल आने की नियमितता पर पड़ सकता है।

Diarch GO

शिकायत में लंबे समय से योजना के बंद रहने को गंभीर मामला बताते हुए जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों से जवाबदेही तय करने की मांग की गई है। खास बात यह है कि जिस योजना का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को स्कूल में भोजन और पोषण उपलब्ध कराना है, उसी योजना पर एक दशक से ताला लगा हुआ है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक विमलेश कुमार ने बताया कि मिड-डे मील योजना बंद होने की जानकारी विभाग को कई बार दी गई। उनके मुताबिक, हर बार कार्रवाई का भरोसा मिला, लेकिन अब तक मामला आश्वासन से आगे नहीं बढ़ सका। वहीं मिड-डे मील योजना के प्रखंड प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि विभागीय निर्देश मिलने के बाद योजना दोबारा शुरू कराई जाएगी।

NSIT
Nsmch

अब सवाल यह है कि 2016 से बंद योजना को फिर चालू कराने के लिए आखिर किस आदेश का इंतजार है? गरीब बच्चों के हक का भोजन करीब एक दशक तक क्यों रुका रहा और इसकी जिम्मेदारी किसकी है—इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल मामला जिलाधिकारी तक पहुंच चुका है। अब निगाह इस बात पर है कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है और मुसहर टोली के बच्चों की थाली में कब दोबारा सरकारी पोषाहार पहुंचता है।

रिपोर्ट- आशीष कुमार