LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

भोजपुर में एसटीएफ का बड़ा एक्शन: सेमरा घाट से 2 रायफल व कट्टे के साथ 4 कुख्यात गिरफ्तार, वसूलते थे रंगदारी

भोजपुर के बबूरा के सेमरा घाट से देर रात घेराबंदी कर 2 रायफल, 1 देशी कट्टा व कारतूस के साथ 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में हत्या व रंगदारी के कई मामलों का आरोपी पुट्टू कुमार भी शामिल है।

Bihar STF Action
भोजपुर में एसटीएफ का बड़ा एक्शन- फोटो : Reporter

अपराध और अपराधियों के खिलाफ बिहार की स्पेशल टास्क फोर्स  के अभियान लगातार जारी है इसी क्रम में भोजपुर जिले में अवैध बालू कारोबारियों और रंगदारी वसूलने वाले आपराधिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की HIT टीम, SOG-10 टीम और बबूरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बबूरा थाना क्षेत्र स्थित सेमरा घाट पर देर रात छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान अवैध हथियारों के साथ चार कुख्यात अपराधियों को रंगे हाथों धर दबोचा गया।


अवैध बालू लदे नावों और ट्रैक्टरों से वसूलते थे रंगदारी

 पुलिस को 18 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध बालू कारोबार से जुड़े कुछ शातिर अपराधी सेमरा घाट के पास जमा होकर लूटपाट और अवैध रंगदारी वसूली की साजिश रच रहे हैं। ये अपराधी सोन नदी के रास्ते बालू लादकर जाने वाली नावों और ट्रैक्टर चालकों से हथियार के बल पर अवैध वसूली करते थे। सूचना का सत्यापन होते ही पुलिस टीम ने सेमरा घाट की घेराबंदी कर छापेमारी को अंजाम दिया।


दो अवैध रायफल और कारतूस समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो अवैध रायफल (.315 बोर), एक देशी कट्टा और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा अपराधियों के पास से 3 मोबाइल फोन, रायफल की सफाई का टूल किट और फुल थूरू भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में बालू के अवैध खनन और रंगदारी वसूली में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।


पकड़े गए अपराधियों में शामिल हैं हत्या व रंगदारी के आरोपी

 गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान छोटू यादव (आरा मुफस्सिल), संजीत कुमार (गिद्धा), पुट्टू कुमार उर्फ पुटुस राय (कोइलवर) और अखिलेश कुमार (बबूरा) के रूप में हुई है। इनमें पुट्टू कुमार का खौफनाक आपराधिक इतिहास रहा है, जिस पर कोइलवर थाने में हत्या (IPC 302), हत्या का प्रयास (IPC 307), रंगदारी और आर्म्स एक्ट के 11 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। वहीं छोटू यादव और संजीत कुमार पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।


ई-डोसियर तैयार कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी पुलिस

सभी गिरफ्तार अपराधियों को अग्रतर कार्रवाई के लिए बबूरा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बबूरा थाना पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके साथ ही, पुलिस इन अपराधियों का 'E-dossier' तैयार कर रही है और स्थानीय व आसपास के थानों से इनके अन्य आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है।