LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar Crime: रेलवे में चोरी का खेल बेनकाब, चलती ट्रेन से नल उखाड़ता चोर गिरफ्तार, दुकानों पर छापेमारी में दर्जनों नल बरामद

Bihar Crime: रेलवे की संपत्ति पर हाथ साफ करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन रेल सुरक्षा अभियान के तहत आरपीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

Bihar Crime: रेलवे में चोरी का खेल बेनकाब, चलती ट्रेन से नल
चोरी का पर्दाफाश - फोटो : SOCIAL MEDIA

ARA : रेलवे की संपत्ति पर हाथ साफ करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन रेल सुरक्षा अभियान के तहत आरपीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। डाउन लाइन में चल रही गाड़ी संख्या 13288 की एक बोगी से शौचालय और बेसिन में लगे नल उखाड़ते हुए एक शातिर चोर को रंगे हाथों दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रौशन कुमार, निवासी बिहटा थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।

आरपीएफ की टीम ने तलाशी के दौरान आरोपी के पास से ट्रेन के शौचालय और बेसिन से चोरी किए गए कुल 7 नलका बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह लंबे समय से ट्रेनों को निशाना बनाकर रेलवे की संपत्ति चोरी कर रहा था। आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ उदय सिंह पवार के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ट्रेन संख्या 13288 डाउन में संदिग्ध गतिविधि देख आरोपी को पकड़ा गया।

Diarch GO

पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर आरपीएफ की टीम ने बिहटा बाजार में स्थित दो दुकानों पर छापेमारी की। जिनपुरा, बिहटा स्थित सागर कुमार की दुकान से 21 और आनंद बाजार स्थित सूरज प्रसाद की दुकान से 3 रेलवे के चोरी किए गए नल बरामद किए गए। तीनों आरोपियों के खिलाफ आरपीएफ ने एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया।

इसी बीच, दूसरी ओर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ आरा और जीआरपी आरा की संयुक्त टीम ने प्लेटफार्म संख्या 1 पर एक संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा। तलाशी में उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसका लॉक वह नहीं खोल पाया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि मोबाइल किसी यात्री का चोरी किया हुआ है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश वर्मा, निवासी मुसाफिरगंज, बक्सर के रूप में हुई है। आरोपी पूर्व में भी कई बार जेल की हवा खा चुका है। उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी आरा को सौंप दिया गया है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- आशीष कुमार