LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News : भोजपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो राइफल, एक कट्टा और कारतूस के साथ चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

Bihar News : भोजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. साथ ही दो राईफल, एक कट्टा और कारतूस बरामद किया है......पढ़िए आगे

Bihar News : भोजपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो राइफल, एक
शातिर अपराधी गिरफ्तार - फोटो : ASHISH

ARA : भोजपुर जिले के बबुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सख्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना और त्वरित कार्रवाई के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर चार अभियुक्तों को रंगे हाथों धर दबोचा।

दो रेगुलर राइफल, कट्टा, नौ कारतूस और मोबाइल बरामद

गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से .315 बोर की दो रेगुलर राइफल, एक देशी कट्टा, नौ जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। बरामद हथियारों को पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया है।

Diarch GO

हथियारों के सोर्स और आपराधिक नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस की टीम गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान पुलिस मुख्य रूप से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह गिरोह किस बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था और इनके पास ये हथियार कहां से सप्लाई किए गए थे।

प्राथमिकी दर्ज कर खंगाला जा रहा पुराना आपराधिक इतिहास

इस संबंध में बबुरा थाने में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही भोजपुर पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि ये पहले किन-किन मामलों में शामिल रहे हैं।

NSIT
Nsmch

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बबुरा क्षेत्र के अपराधियों में मचा हड़कंप

सघन चेकिंग और अवैध हथियारों की बड़ी बरामदगी के साथ हुई इस गिरफ्तारी से इलाके के असामाजिक तत्वों और सक्रिय अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह का सख्त अभियान जारी रहेगा।

आशीष की रिपोर्ट