LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News: बिहार में साइबर ठगी गिरोह का बड़ा खुलासा, निर्वाचन विभाग का अधिकारी बन लोगों को लगा रहे थे चूना, ऐसे देते थे घटना को अंजाम

Bihar News: बिहार में साइबर ठगी गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। ठग निर्वाचन विभाग के अधिकारी बन लोगों को अपना शिकार बना रहे थे। ठग ने 3 लाख 9 हजार 922 रुपए की ठगी की घटना को अंजाम दिया था।

भोजपुर पुलिस
साइबर गिरोह का बड़ा खुलासा - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। बेखोफ अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं साइबर अपराधियों का भी तांडव बिहार में देखने को मिल रहा है। साइबर अपराधियों के खिलाफ भी पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भोजपुर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक संगठित ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। 

3 लाख 9 हजार 922 रुपए की ठगी मामले में बड़ा खुलासा 

जानकारी अनुसार पुलिस ने 3 लाख 9 हजार 922 रुपये की साइबर ठगी के मामले में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 98 हजार रुपये नकद, एक कार, 11 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक वाई-फाई राउटर, दो इलेक्ट्रॉनिक मशीन, एक एलसीडी, दो एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड, एक पर्स और ठगी की रकम निकालते समय पहनी गई शर्ट बरामद की गई है।

Diarch GO

क्या है पूरा मामला 

दरअसल, यह मामला 9 सितंबर 2025 का है। जानकारी अनुसार आरा नगर थाना क्षेत्र के अबरपुल निवासी सुबोध कुमार ने भोजपुर साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार, उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को निर्वाचन विभाग का अधिकारी बताया और बीएलओ से संबंधित कार्य की जानकारी मांगी। इसके बाद ओटीपी हासिल कर अलग-अलग किस्तों में उनके बैंक खाते से 3,09,922 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई।

यूपीआई से निकाल रहे थे पैसे 

शिकायत के बाद भोजपुर साइबर थाना में सनहा दर्ज कर जांच शुरू की गई और बाद में कांड संख्या 54/25 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी सह डीएसपी स्नेह सेतु के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मनी ट्रेल, केवाईसी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। जांच में सामने आया कि अपराधियों ने बैंक खातों से जुड़े मोबाइल नंबर पोर्ट कराए थे और यूपीआई के माध्यम से एटीएम से पैसे निकाले जा रहे थे। 

NSIT
Nsmch

ऐसे देते थे घटना को अंजाम 

डीएसपी ने बताया कि आरोपी बार-बार मोबाइल नंबर और आईएमईआई बदलते थे, लेकिन तकनीकी निगरानी के जरिए उनकी लोकेशन ट्रेस कर नवादा जिले से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिसुआ थाना क्षेत्र के मंझवे गांव निवासी विकास कुमार और विशाल कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वे खुद को कृषि या निर्वाचन विभाग का अधिकारी बताकर लोगों को कॉल करते थे और सिम पोर्ट कराकर ठगी की रकम निकालते थे। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

आरा से आशीष की रिपोर्ट