LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Arrah Police action: आरा के तरारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

Arrah Police action: आरा के तरारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और अपाची बाइक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना पर वरसी चौक के पास हुई कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज।

Arrah Police action
आरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई- फोटो : news4nation

Arrah Police action: आरा में गुप्त सूचना के आधार पर तरारी थाना पुलिस ने वरसी चौक के समीप बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक अपाची बाइक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान धनगावा गांव, थाना तरारी निवासी  उदय पासवान के पुत्र नितेश पासवान, राजू चंद्रवंशी के पुत्र बिटटू कुमार और  पप्पू कुमार श्रीवास्तव के पुत्र आकाश श्रीवास्तव  के रूप में की गई है।

पुलिस के अनुसार, तीनों किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वरसी चौक पर घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा अपाची बाइक बरामद की गई।

Diarch GO

थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि तीनों आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि तीनों का आपराधिक नेटवर्क से कोई संबंध है या नहीं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।

आरा से आशीष की रिपोर्ट