LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Arrah Bike accident: आरा में पुलिस चेकिंग से बचने के दौरान बाइक हादसा, शराब ले जा रहा युवक गंभीर रूप से घायल

Arrah Bike accident: भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग से बचने के दौरान शराब ले जा रहा युवक बाइक हादसे का शिकार हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज आरा सदर अस्पताल में जारी है।

Arrah Bike accident
शराब लेकर जा रहा युवक जख्मी- फोटो : news4nation

Arrah Bike accident: आरा भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के में बिहिया चौराहा मनाने के लिए शराब लेकर जा रहा युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए आरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि उक्त युवक मोटरसाइकिल से पार्टी मनाने के लिए शराब लेकर जा रहा था।

पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी, जिसको देखकर वह भागने लगा जिसमें वह बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक अक्षय आदित्य कुमार पिता जोगेंद्र यादव बाजवा पर थाना धनगाई जिला भोजपुर का निवासी बताया जा रहा है। इस संदर्भ में घायल युवक अक्षय आदित्य कुमार ने बताया कि वह दोस्तों के साथ पार्टी मनाने के लिए शराब लेकर जा रहा था। वही पुलिस को देखकर वह भागने लगा जिसमें उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वह घायल हो गया बाद में पुलिस की मदद से उसका इलाज के लिए आर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।

Diarch GO

आरा भोजपुर से आशीष की रिपोर्ट