LATEST NEWS

  • Bihar to Train 1 25 Lakh Teachers in School Disaster Management
  • Bihar Education News: बिहार के स्कूलों को सुरक्षित बनाने की तैयारी, 1.25 लाख शिक्षकों को मिलेगा ये विशेष

  • Nalanda Police Arrest
  • Bihar Crime: रक्तरंजित साजिश का पर्दाफाश, अंधकार की आगोश में रची जा रही थी बड़े कत्लेआम की योजना,

  • Samastipur Young Woman Found Dead Murder Suspected
  • Bihar Crime: बिहार में अर्धनग्न हालत में युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

  • Patna Food Safety Raid:पटना में बिरयानी और होटल कारोबारियों पर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, कई किचन बंद, कहीं बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध मिला
  • Patna Food Safety Raid:पटना में बिरयानी और होटल कारोबारियों पर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, कई किचन बंद,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवात अर्नब का असर जारी, 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर RPF और GRP की संयुक्त कार्रवाई में तीन लोग गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने दो मोबाइल फोन और ब्लेड का एक टुकड़ा बरामद किया।

Ara Railway Station

Ara Railway Station:  आरा रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों की सुरक्षा और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत चलाए गए अभियान में पुलिस ने दो चोरी के मोबाइल फोन और ब्लेड के एक टुकड़े के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को RPF पोस्ट आरा के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार एवं GRP आरा के थानाध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम रेलवे स्टेशन पर अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 02/03 के पूर्वी छोर पर पुराने फुट ओवरब्रिज (FOB) के पास तीन व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।

तलाशी में दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान रोहतास जिले के दावत थाना क्षेत्र के कोवत गांव निवासी मो. नौशाद साईं (24), भोजपुर जिले के बबुरा थाना क्षेत्र के कोलमपुर पंचमुखिया टोला निवासी दरोगा यादव (19) तथा उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के महमूद नगर निवासी शकील अली (24) के रूप में हुई है। संयुक्त टीम ने पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके पास से VIVO एवं POCO कंपनी के कुल दो मोबाइल फोन तथा ब्लेड का एक टुकड़ा बरामद किया। पुलिस के अनुसार, मोबाइल फोन के संबंध में वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पूछताछ की गई। इस दौरान तीनों ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि मोबाइल रेल यात्रियों से चोरी किए गए थे और वे मिलकर ऐसी घटनाओं को अंजाम देते थे।

कानूनी कार्रवाई के लिए GRP को सौंपने की प्रक्रिया

पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन को विधिवत जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपियों और बरामद सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राजकीय रेल पुलिस थाना आरा को सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू की गई। रेलवे स्टेशन और रेल परिसर में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए RPF और GRP की संयुक्त टीम लगातार अभियान चला रही है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा