LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Ara junction: आरा जंक्शन पर लाइट फुट ओवर ब्रिज का काम फिर रुका, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

Ara junction: आरा जंक्शन के पूर्वी रेलवे गुमटी पर प्रस्तावित लाइट फुट ओवर ब्रिज का निर्माण अचानक रुक गया है, जिससे हजारों लोगों की सुरक्षा और आवाजाही पर संकट गहराया है।

 Ara junction: आरा जंक्शन पर लाइट फुट ओवर ब्रिज का काम फिर र
दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड - फोटो : news4nation

Ara junction: दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर स्थित आरा जंक्शन के पूर्वी रेलवे गुमटी के ऊपर प्रस्तावित लाइट फुट ओवर ब्रिज के निर्माण पर एक बार फिर ग्रहण लगता नजर आ रहा है। रेलवे द्वारा इस पुल को 4 जनवरी 2026 से चालू करने का लक्ष्य तय किया गया था, जिसके तहत निर्माण कार्य भी शुरू किया गया था। लेकिन अचानक काम रोक दिए जाने से न सिर्फ निर्माण प्रक्रिया ठप पड़ गई है, बल्कि स्थानीय लोगों की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया है।

रेलखंड बेहद व्यस्त 

यह रेलखंड बेहद व्यस्त माना जाता है, जहां से सैकड़ों की संख्या में रेलगाड़ियां दिन-रात गुजरती हैं। गुमटी के बंद रहने और फुट ओवर ब्रिज का निर्माण अधूरा होने के कारण लोग मजबूरी में रेलवे ट्रैक पार कर आने-जाने को विवश हैं। हर दिन बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं जान जोखिम में डालकर पटरी पार करते नजर आते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है।

Diarch GO

हजारों की आबादी सीधे तौर पर प्रभावित

इस समस्या से सैकड़ों गांवों की हजारों की आबादी सीधे तौर पर प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि फुट ओवर ब्रिज का काम शुरू होते ही उन्हें उम्मीद जगी थी कि अब जल्द ही सुरक्षित रास्ता मिल जाएगा और रोजमर्रा की परेशानी खत्म होगी। लेकिन एक बार फिर काम रुक जाने से लोगों में गहरा आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मजबूरी में उन्हें खतरा मोल लेकर रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है।

 आरा से आशीष की रिपोर्ट