LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News : भोजपुर के जवईनिया में गंगा नदी तट पर कटाव निरोधी कार्य अंतिम चरण में, जिला प्रशासन कर रहा मॉनिटरिंग

Bihar News : भोजपुर जिले के जवईनिया में गंगा नदी के दाहिने तट पर जल संसाधन विभाग द्वारा संचालित कटाव निरोधी (एंटी-एरोजन) कार्य काफी तेज गति से चल रहा है......पढ़िए आगे

Bihar News : भोजपुर के जवईनिया में गंगा नदी तट पर कटाव निरोध
युद्धस्तर पर कटाव निरोधी कार्य - फोटो : ASHISH

ARA : भोजपुर जिले के जवईनिया में गंगा नदी के दाहिने तट पर जल संसाधन विभाग द्वारा संचालित कटाव निरोधी कार्य काफी तेज गति से चल रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह महत्वपूर्ण परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। मानसून और बाढ़ के खतरे को देखते हुए शेष बचे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए युद्धस्तर पर निर्माण कराया जा रहा है।

निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्ध निष्पादन को सुनिश्चित करने के लिए जल संसाधन विभाग के वरीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी लगातार स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। परियोजना स्थल पर कार्यपालक अभियंता खुद कैंप कर रहे हैं और प्रतिदिन हो रहे कार्यों की सूक्ष्म मॉनिटरिंग की जा रही है। कैंप मोड में काम होने से निर्माण प्रक्रिया को काफी गति मिली है।

Diarch GO

इधर, जिला प्रशासन भी इस परियोजना पर पैनी नजर बनाए हुए है। जिला पदाधिकारी के सख्त निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम नियमित रूप से स्थल निरीक्षण कर रही है। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कटाव रोधी कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप और पूरी गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा के भीतर संपन्न हो सके।

गंगा नदी के भीषण कटाव से प्रभावित इस क्षेत्र के लिए यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण और स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन के बेहतर समन्वय से काम को समय से पहले पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है, ताकि आने वाले दिनों में नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी का इस पर असर न पड़े। परियोजना के सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद जवईनिया और आसपास के कटाव प्रभावित क्षेत्रों को दीर्घकालिक सुरक्षा मिलेगी। इससे न केवल उपजाऊ कृषि भूमि और जन-संपत्तियों का बचाव होगा, बल्कि स्थानीय आबादी और ग्रामीणों को भी बाढ़ व कटाव के डर से स्थायी राहत मिलने की पूरी उम्मीद है।

NSIT
Nsmch

आशीष कुमार की रिपोर्ट