LATEST NEWS

  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती बढ़ाने का दिए निर्देश
  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती

  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम निर्देश
  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम

  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे शिरकत
  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

RAKSHA BANDHAN : सरहद की सुरक्षा में लगे एसएसबी जवानों को स्कूली बच्चियों ने बांधा रक्षा सूत्र, राष्ट्र सुरक्षा को लेकर जताया आभार

RAKSHA BANDHAN : रक्षा बंधन के मौके पर सरहद की सुरक्षा में लगे एसएसबी जवानों को स्कूली छात्राओं ने राखी बाँधी और उनका आभार जताया.....पढ़िए आगे

RAKSHA BANDHAN : सरहद की सुरक्षा में लगे एसएसबी जवानों को स्
जवानों को बाँधी राखी - फोटो : RAJESH

ARARIA : भारत नेपाल सीमा पर सरहद की सुरक्षा में लगे एसएसबी जवानों की सुनी कलाईयों पर स्कूली बच्चियों ने रक्षा बंधन के मौके राखी बांधकर राष्ट्र सुरक्षा को लेकर जवानों की कृतज्ञता प्रकट की। जेनिथ पब्लिक स्कूल को बच्चियों ने एसएसबी 56 वीं बटालियन मुख्यालय के जोगबनी स्थित एसएसबी कैंप और मुख्य सीमा पर ड्यूटी मैंकेज जवानों की सुनी कलाईयों पर रक्षा सूत्र बांधा और एक बहन के रूप में जवान भाईयों की लंबी आयु की कामना की।

साथ ही राष्ट्र सुरक्षा में लगे जवानों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। अपने घर से कोसों दूर सरहद की सुरक्षा करने वाले जवान भी जेनिथ पब्लिक स्कूल की बच्चियों के असीम प्यार को पाकर भाव विह्वल हो उठे और बच्चियों को ढेर सारा आशीर्वाद और गिफ्ट प्रदान किया। जोगबनी स्थित कैम्प में मौजूद सभी जवानों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र के साथ तिलक,रोली और आरती उतार कर जवानों और अधिकारियों के हाथों में राखी बांधकर सभी से आशीर्वाद लिया।

मौके पर स्कूल की शिक्षिकाओं में रिया धर, स्वस्तिका साह, नेहा ठाकुर,छात्राओं में सुधा कुमारी,फरहत सुल्ताना,आलिया हसन,साक्षी कुमारी,सोनाक्षी कुमारी, वर्षा कुमारी आदि ने जवानों की कलाइयों पर राखी बांधी। इस अवसर पर स्कूल के ऑफिस इंचार्ज उज्जवल तरफदार को एसएसबी में कार्यरत बहनों ने भी राखी बांधकर आशीर्वाद लिया।

जोगबनी कैम्प में पदस्थापित एएसआई हितेश चंद्र देकल, एन. रंजीत सिंह, करार अहमद, चितरंजन कुमार, आनंद करार, सतेन्द्र कुमार, लिजा मल्लिक, ऋतू कुमारी, पिंकी कुमारी,चयनिक दास, जयंती एस आदि जवानों ने सभी बहनों को आशीर्वाद दिया।

NSIT
Nsmch

अररिया से राजेश कुमार की रिपोर्ट