LATEST NEWS

  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती बढ़ाने का दिए निर्देश
  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती

  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम निर्देश
  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम

  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे शिरकत
  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

Bihar News: बिहार में सुबह सुबह हत्या से हड़कंप, रेलवे कैंटीन कर्मी को अपराधियों ने गोलियों से भूना, इलाके में दहशत

Bihar News: बिहार के अररिया जिले में रविवार की सुबह एक रेलवे कैंटीन कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रेलवे कैंटीन कर्मी
रेलवे कैंटीन कर्मी की हत्या- फोटो : social media

Bihar News: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। बेखौफ अपराधी आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला अररिया का है। जहां सुबह सुबह अपराधियों ने रेलवे कैंटीन कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान नीरज कुमार गुप्ता (24) के रूप में हुई है, जो अररिया आरएस वार्ड संख्या 4 निवासी कैलाश गुप्ता के पुत्र थे।

रेलवे कैंटीन कर्मी की हत्या

सूत्रों के अनुसार, नीरज अपने तीन साथियों के साथ जोगबनी हाजी मोहल्ला स्थित एक घर में किराए पर रह रहे थे। रविवार की अहले सुबह करीब दो बजे एक अपराधी ने नीरज पर गोली चलाई और मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में नीरज को स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वसूली का काम करता था मृतक

जानकारी के मुताबिक, नीरज रेलवे कैंटीन में वसूली का काम करता था और अक्सर जोगबनी आता-जाता था। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ मुकेश कुमार साह, जोगबनी थाना प्रभारी रवि कुमार, अररिया नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद गौतम साह और भाजपा नेता शम्भू साह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे। 

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संभावित संदिग्धों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल, हत्या के पीछे की वजह और अपराधियों की पहचान पर जांच जारी है। वहीं मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

NSIT
Nsmch