LATEST NEWS

  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती बढ़ाने का दिए निर्देश
  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती

  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम निर्देश
  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम

  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे शिरकत
  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

Bihar politics - गृह राज्य मंत्री के सामने लोगों ने किया जमकर विरोध, चली कुर्सी, लात-घुंसे, कई लोग जख्मी, जानें नाराजगी की वजह

Bihar politics - गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के कार्यक्रम में कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। एक दूसरे पर कुर्सियां चलाने लगे। इनमें कुछ लोगों को चोट भी आई है।

Bihar politics - गृह राज्य मंत्री के सामने लोगों ने किया जमक

Araria - अररिया जिले के नरपतगंज हाई स्कूल के मैदान में शुक्रवार को आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के सामने स्थानीय भाजपा विधायक जयप्रकाश यादव का लोगों ने जमकर विरोध किया। 

स्थानीय विधायक जयप्रकाश यादव ज्यों ही संबोधन के लिए खड़े हुए,लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया और उनके खिलाफ जमकर नारे भी लगाए। विरोध कर रहे लोग नरपतगंज भाजपा विधायक के खिलाफ बैनर पोस्टर लिए हुए थे और उनको संबोधित करने में विघ्न पैदा करते हुए नारेबाजी कर रहे थे। 

विरोध करने वाले लोग नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव मुर्दाबाद,जयप्रकाश यादव को हटाना है,नरपतगंज बचाना है और जयप्रकाश तेरी खैर नहीं,भाजपा से हमें बैर नहीं जैसे स्लोगन लिखे होर्डिंग्स और बैनर के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। विधायक का प्रदर्शन कर रहे लोगों को भाजपा और एनडीए के कार्यकर्ताओं ने समझाने बुझाने का भी प्रयास किया, लेकिन लोग उग्र और विधायक के प्रति आक्रोशित थे। 

NSIT
Nsmch

सुरक्षा में लगे पुलिस के अधिकारी भी उग्र और आक्रोशित लोगों को समझाने का असफल प्रयास किया।लोग इतने आक्रोशित थे कि हाथों में कुर्सी और चप्पल लेकर सामने आ गए।स्थिति को भांपते हुए स्थानीय विधायक जयप्रकाश यादव ने भी शीघ्र ही अपने संबोधन को समाप्त कर लिया।

वहीं मधुरा दक्षिण वार्ड संख्या 20 की दलित बस्ती में सड़क और अन्य सुविधा नहीं होने को लेकर बड़ी संख्या में दलित महिलाएं और अपने हाथों में वोट बहिष्कार की तख्ती लिए हुए थीं। 

महिलाएं सड़क नहीं तो बिजली नहीं, हमें न्याय चाहिए जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि का विरोध कर रही थी।

मौके पर मौजूद राजू राम,ओमप्रकाश रजक, मीरा देवी,नीतू देवी आदि ने बताया कि सड़क और अन्य सरकारी सुविधाओं को लेकर स्थानीय विधायक के पास गुहार लगाई । लेकिन उनकी समस्याओं के निराकरण को लेकर किसी ने सकारात्मक पहल नहीं की। यदि सड़क नहीं बनी तो इस बार के चुनाव में वोट बहिष्कार करने की बात आक्रोशित लोगों ने कही

रिपोर्ट:-राजेश कुमार