LATEST NEWS

  • 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन, मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश संयोजक की बड़ी जिम्मेदारी
  • 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन, मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश

  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती बढ़ाने का दिए निर्देश
  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती

  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम निर्देश
  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम

  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे शिरकत
  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

Bihar News: एंटी-करप्शन का छापा, रानीगंज BDO और लेखापाल ₹1.5 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Bihar News: भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई हुई है!टना की निगरानी टीम ने रानीगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी और उनके लेखापाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया....

Anti corruption raid
एंटी-करप्शन का छापा- फोटो : reporter

 Bihar News:  भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई हुई है! मंगलवार देर रात पटना की निगरानी टीम ने रानीगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) रितम कुमार और उनके लेखापाल आदित्य प्रियदर्शी को ₹1.5 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

निगरानी विभाग के डीएसपी चंद्रभूषण कुमार के नेतृत्व में दस सदस्यीय टीम ने यह कार्रवाई की. डीएसपी चंद्रभूषण ने बताया कि यह रिश्वत एक सरकारी योजना में ₹15 लाख के काम के बदले 10% कमीशन के तौर पर मांगी गई थी.

रानीगंज के उप प्रमुख कलानंद सिंह और उनके सहयोगी शम्भू यादव ने निगरानी विभाग को सूचना दी थी कि ₹15 लाख की किसी सरकारी योजना के लिए बतौर नजराना ₹1.5 लाख की मांग की जा रही है. इस सूचना के बाद निगरानी डीएसपी चंद्रभूषण कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई.

मंगलवार की देर रात निगरानी टीम ने रानीगंज BDO रितम कुमार के आवास पर छापा मारा और उन्हें व उनके लेखापाल आदित्य कुमार को ₹1.5 लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया.

NSIT
Nsmch

इस गिरफ्तारी से सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है, और यह दर्शाता है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है.

रिपोर्ट- राकेश कुमार भगत