LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

पंकज चौधरी बने उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष! ओबीसी समुदाय पर बीजेपी ने खेला बड़ा दांव

नामांकन दाखिल करने का समय 13 दिसम्बर को अपराह्न 3 बजे तक था. ऐसे में पंकज चौधरी के अकेले नामाकंन करने से यह तय हो गया कि वही यूपी में पार्टी के अगले अध्यक्ष होंगे

Pankaj Chaudhary new Uttar Pradesh BJP president
Pankaj Chaudhary new Uttar Pradesh BJP president- फोटो : news4nation

Pankaj Chaudhary :  पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष होंगे. शनिवार को यूपी भाजपा अध्यक्ष चुनने के लिए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने नामांकन दाखिल कर दिया है. पंकज चौधरी के अकेले ही नामांकन करने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है. उनके प्र्स्तावक यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बने. इसके अतिरिक्त डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी उनके प्रस्तावक बने. केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और महाराजगंज से सात बार के सांसद पंकज चौधरी राज्य में भाजपा के कद्दावर नेताओं में एक माने जाते हैं. 

पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की कुर्मी जाति से आने वाले पंकज चौधरी प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भरोसेमंद माने जाते हैं. सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत 10 नेताओं ने चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा. अब रविवार को लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में पीयूष गोयल नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान करेंगे.

नामांकन दाखिल करने का समय 3 बजे तक था. ऐसे में पंकज चौधरी के अकेले नामाकंन करने से यह तय हो गया कि वही यूपी में पार्टी के अगले अध्यक्ष होंगे. कल की नामांकन की जांच और नामांकन पत्र वापसी होगी। अगले दिन 14 दिसंबर को भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भाजपा के 17वें प्रदेश अध्यक्ष हैं। हालांकि, व्यक्तियों की संख्या के मुताबिक गिना जाए तो वह पार्टी के प्रदेश मुखिया का 15वां चेहरा हैं। वर्ष 1980 में बनी पार्टी के पहले प्रदेश अध्यक्ष माधो प्रसाद त्रिपाठी थे। इसके बाद 2017 तक कल्याण सिंह और विनय कटियार को छोड़ दिया जाए तो पार्टी के प्रदेश प्रमुख के पद पर ज्यादातर ब्राह्मणों और क्षत्रियों का ही कब्जा रहा। हालांकि, बीते लगभग एक दशक में पार्टी की पॉलिटिक्स ओबीसी केंद्रित हुई है। अब ओबीसी वर्ग से आने वाले पंकज चौधरी नए अध्यक्ष होंगे. 

NSIT
Nsmch