LATEST NEWS

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

  • Bihar Cabinet Meeting
  • बिहार कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर, विकास योजनाओं से नियुक्तियों तक को मंजूरी

  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू, BDO ने DM को भेजी जांच रिपोर्ट
  • Bihar News : News4Nation की खबर के बाद जागा प्रशासन, किशनगंज में खकवा नदी पर पुल निर्माण की

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

Road Accident: सुबह सुबह भीषण सड़क हादसे में 10 की मौत, मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने मारी टक्कर

Road Accident: सुबह सुबह भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां मदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सड़क हादसा
सड़क हादसे में 10 की मौत - फोटो : social media

Road Accident: सड़क हादसे में कई लोग अपना जान गंवा दे रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी खाटू श्याम की दर्शन कर लौट रहे थे तभी घटना के शिकार हो गए। वहीं पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।  

खाटू श्याम मंदिर से लौट रहे थे श्रद्धालु

दरअसल, पूरा मामला राजस्थान का है। जहां जिले में बुधवार सुबह खाटू श्याम मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 7 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है।

Diarch GO

 पिकअप में ट्रक ने मारी टक्कर 

जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के बाद पिकअप से वापस लौट रहे थे। दौसा में रास्ते में उनकी गाड़ी एक बड़े ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही 7 बच्चों और 3 महिलाओं की जान चली गई। वहीं स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

10 की मौत

दौसा एसपी सागर राणा ने घटना को लेकर बताया कि हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 7-8 घायल गंभीर हालत में जयपुर रेफर किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के  बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

NSIT
Nsmch