Indore Couple Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक और सनसनीखेज खुलासा, जानकर उड़ जाएंगे होश, सोनम ने प्रेमी के साथ किया था ये प्लान

Indore Couple Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस एक के बाद एक खुलासा कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक और खुलासा किया है जिसको जान सबके होश उड़ जाएंगे। सोनम ने अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर ये प्लान बनाया था।

Raja Raghuvanshi murder case
Raja Raghuvanshi murder case - फोटो : social media

Indore Couple Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मामले की जांच में पता चला है कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने ही अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर इस हत्याकांड की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार, सोनम ने शिलॉन्ग रवाना होने से पहले राज को 5 लाख रुपये नकद और एक पिस्टल सौंपी थी।

सोनम ने प्रेमी को दिया 5 लाख और एक पिस्टल 

पुलिस का कहना है कि सोनम और तीन अन्य आरोपियों ने राजा की हत्या की पूरी योजना शिलॉन्ग स्थित एक कैफे में बैठकर बनाई थी। मकसद था कि पिस्टल से राजा की हत्या की जाए। हालांकि मौके की अनुकूलता नहीं होने के कारण आरोपी अपना प्लान अंजाम नहीं दे सके। इसके बाद आरोपियों ने अपना तरीका बदला और शिलॉन्ग से ही चाकू जैसे धारदार हथियार (खुकरी) खरीदे। 23 मई को राजा रघुवंशी की हत्या इन्हीं हथियारों से कर दी गई।

Diarch GO

गोली मारकर हत्या की थी प्लानिंग

पुलिस के अनुसार, सोनम और राजा हनीमून पर शिलॉन्ग पहुंचे थे। उसी दौरान आरोपियों ने दोनों की रेकी की और सही मौका तलाशते रहे। जब मौका मिला तो धारदार हथियार से हमला कर राजा की हत्या कर दी गई। शव को गहरी खाई में फेंक दिया गया।

23 मई को दोनों हुए थे लापता 

गौरतलब है कि राजा और सोनम 23 मई को लापता हो गए थे। परिवार वालों ने जब खोजबीन शुरू की तो कोई सुराग नहीं मिला। एक सप्ताह बाद मेघालय पुलिस ने राजा का शव खाई से बरामद किया। छानबीन के बाद हत्या की गुत्थी सुलझ गई और यह सामने आया कि राजा की हत्या उसकी पत्नी सोनम ने प्रेमी राज और दो अन्य के साथ मिलकर की थी।

NSIT
Nsmch

जांच में जुटी पुलिस

इस हत्याकांड में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं जबकि मुख्य साजिशकर्ता सोनम ने खुद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस के अनुसार, राजा की हत्या धारदार हथियार से करने का फैसला अंतिम समय पर लिया गया था। शुरुआती योजना पिस्टल से हत्या की थी जो असफल हो गई। जिसके बाद रादा की हत्या धारधार हथियार से कर खाई में धक्का दे दिया गया। पुलिस इस मामले में एक के बाद एक खुलासे कर रही है।