LATEST NEWS

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

Indore Couple Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में आया नया मोड़, इन दो आरोपियों ने मारी पलटी, मजिस्ट्रेट के सामने साधी चुप्पी

Indore Couple Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक के बाद एक धागे सुलझने के बजाय उलझते जा रहे हैं। अब मजिस्ट्रेट के सामने दो आरोपी अपने बयान से पलट गए हैं। जबकि पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है।

राजा रघुवंशी सोनम रघुवंशी
राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ - फोटो : social media

Indore Couple Case:  मेघालय के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने पहले दिए गए कबूलनामे से इनकार कर दिया है। दोनों ने पुलिस के सामने अपराध स्वीकार किया था, लेकिन अब न्यायालय में चुप्पी साध ली है।

राजा हत्याकांड में नया मोड़ 

पुलिस के मुताबिक, इंदौर के 29 वर्षीय ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या 23 मई को मेघालय के सोहरा (चेरापूंजी) में हनीमून यात्रा के दौरान की गई थी। राजा ने 11 मई को सोनम रघुवंशी से विवाह किया था और 20 मई को वे मेघालय घूमने पहुंचे थे। 23 मई को वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गए और 2 जून को उनका शव एक झरने के पास खाई में क्षत-विक्षत हालत में मिला।

हत्या की साजिश में पत्नी और प्रेमी का नाम

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि राजा की हत्या की साजिश उनकी पत्नी सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा ने रची थी। योजना के तहत तीन कथित शूटर  विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी ने सोनम की मौजूदगी में राजा पर चाकू से हमला किया और उसका शव खाई में फेंक दिया।

आरोपी अपने बयान से पलटे 

शिलांग पुलिस के एसपी हरबर्ट पिनियाड खारकोंगोर के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) मामले की जांच कर रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए गए आकाश और आनंद ने कोई बयान देने से इनकार कर दिया। एसपी ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त भौतिक साक्ष्य हैं। बयान न देना उनका अधिकार है लेकिन इससे जांच प्रभावित नहीं होगी।

NSIT
Nsmch

राजा से शादी के पहले मारने की साजिश 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया है कि सोनम और राज कुशवाहा ने अपने संबंध और हत्या की साजिश में संलिप्तता स्वीकार की है। जानकारी के अनुसार, इस साजिश की योजना राजा और सोनम की शादी से पहले ही बनाई गई थी। सोनम ने हत्या के लिए तीन हत्यारों को 20 लाख रुपये की सुपारी दी थी। जिसका पहला भुगतान उसके चचेरे भाई जितेंद्र रघुवंशी ने किया था।

सबूत जुटाने में जुटी पुलिस, चार्जशीट की तैयारी

मेघालय पुलिस अब तक इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें सोनम, राज कुशवाहा, तीन शूटर और सबूत नष्ट करने के आरोप में तीन अन्य शामिल हैं। पुलिस ने इंदौर में तलाशी अभियान के दौरान एक देशी पिस्तौल, दो मैगजीन और दो कारतूस बरामद किए हैं। ये हथियार कथित रूप से राज कुशवाहा द्वारा खरीदे गए थे।

पुलिस का दावा

सोनम के फरार होने और फिर इंदौर लौटने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस का दावा है कि वह 26 मई से 8 जून तक इंदौर के हीराबाग कॉलोनी में एक फ्लैट में छिपी रही। जिसे प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स ने किराए पर लिया था। इस मामले में फ्लैट मालिक लोकेन्द्र सिंह तोमर, जेम्स और सिक्योरिटी गार्ड बलवीर अहिरवार को भी गिरफ्तार किया गया है।

नार्को टेस्ट की मांग खारिज

राजा रघुवंशी के परिवार की ओर से सोनम और राज का नार्को टेस्ट कराने की मांग की गई थी जिसे मेघालय पुलिस ने खारिज कर दिया। एसपी विवेक सियेम ने कहा कि नार्को टेस्ट तब होता है जब कोई सबूत नहीं होता। हमारे पास पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं। सुप्रीम कोर्ट भी इसकी अनुमति नहीं देता।

हवाला कनेक्शन और डिजिटल साक्ष्य की जांच जारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस हत्या के पीछे हवाला नेटवर्क की भी संभावनाएं सामने आई हैं जिनकी जांच की जा रही है। साथ ही सोनम के कॉल डिटेल्स के आधार पर उसके संपर्कों और परिवार से पूछताछ की जा रही है।