LATEST NEWS

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

India poorest man - जानें कौन है भारत का सबसे गरीब आदमी, सिर्फ इतने रुपए है वार्षिक आमदनी

India poorest man - भारत का सबसे गरीब आदमी कौन है। यह पता चल गया है। सोशन मीडिया पर एक आय प्रमाण पत्र वायरल हो रहा है, जिससे भारत के सबसे गरीब व्यक्ति का पता चला है।

India poorest man -  जानें कौन है भारत का सबसे गरीब आदमी, सि
भारत का सबसे गरीब आदमी- फोटो : google gemini

N4N Desk - भारत में सबसे अमीर लोगों में मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की होती है। लेकिन भारत का सबसे गरीब व्यक्ति कौन है और उसकी वार्षिक आमदनी कितनी है, इसके बारे में शायद ही लोगों को जानकारी होगी। 

रोजाना 25 पैसे कमाई

भारत का सबसे गरीब व्यक्ति मध्य प्रदेश के सतना से ताल्लुक रखता  है। जहां एक तहसीलदार द्वारा बनाया गया आय प्रमाण पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे आय प्रमाण पत्र के मुताबिक, वह भारत का सबसे गरीब आदमी है. क्योंकि आधिकारिक तौर पर उसकी सलाना आय 3 रुपए हैं. अर्थात एक माह में उसकी आमदनी 25 पैसे है।

वार्षिक आय सिर्फ तीन रुपए बताने   पर उठे सवाल

यह प्रमाण पत्र तहसीलदार सौरभ द्विवेदी के हस्ताक्षर से दिनांक 22 जुलाई 2025 को जारी हुआ है। सतना जिले की कोठी तहसील से आया यह हैरतअंगेज़ मामला सामने शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिया है।

NSIT
Nsmch

सबसे गरीब का नाम रामस्वरुप

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रमाण पत्र में लिखा गया है कि ग्राम नायगांव निवासी रामस्वरूप पिता श्यामलाल की परिवारिक वार्षिक आय "तीन रुपये मात्र" है. यानी औसतन एक महीना सिर्फ 0.25 रुपए और रोज़ की आय एक पैसे से भी कम! प्रमाण पत्र पर स्वयं तहसीलदार के हस्ताक्षर हैं और साथ में उल्लेख भी है कि यह जानकारी "आवेदक द्वारा प्रस्तुत घोषणापत्र" के आधार पर दी गई है. मगर सवाल यह है कि तहसील प्रशासन ने बिना सत्यापन के ऐसा हास्यास्पद और लापरवाह दस्तावेज़ कैसे जारी कर दिया?

बहरहाल, तहसीलदार  की लापरवाही से रामस्वरुप को देश के सबसे  गरीब व्यक्ति के रूप में चर्चा में ला दिया है।