LATEST NEWS

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

Teacher's love:पत्नी की मोहब्बत में टीचर बना शाहजहां, बेगम के प्यार में बनवाया ताजमहल से भी सुन्दर महल,पेश की इश्क की मिशाल

Teacher's love:दुनिया में नफरत तो बहुत है लेकिन प्यार हीं सबका हल है।शाहजहां ने अपनी बेगम के याद में ताजमहल बनवा दिया तो शिक्षक ने अपनी बीबी को उससे बड़ा गिफ्ट दिया है...

Taj Mahal
पत्नी की मोहब्बत में टीचर बना शाहजहां!- फोटो : social Media

Teacher's love:शाहजहां ने अपनी बेगम की याद में ताजमहल बनवा दिया तो एक स्कूल शिक्षक आनंद प्रकाश चौकसे ने  प्रेम की अनूठी मिसाल पेश करते हुए अपनी पत्नी मंजूषा के लिए ताजमहल जैसा एक अद्वितीय घर बनवाया है। यह घर प्यार और समर्पण का प्रतीक है, जिसे उन्होंने अपनी 27 साल की शादी को खास बनाने के लिए बनाया।

यह घर असली ताजमहल का लगभग एक-तिहाई हिस्सा है और इसे बनाने में तीन साल का समय लगा। चौकसे ने इस प्रोजेक्ट के लिए मकराना मार्बल का उपयोग किया, जो कि असली ताजमहल में भी इस्तेमाल हुआ था। इस घर में 29 फीट ऊंचा गुंबद है और यह 90x90 फीट के क्षेत्रफल में फैला हुआ है, जिसमें बेसिक स्ट्रक्चर 60x60 फीट का है.

घर में चार बेडरूम, एक बड़ा हॉल, लाइब्रेरी और मेडिटेशन रूम शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें आधुनिक इंटीरियर्स भी हैं जो पारंपरिक इस्लामिक डिज़ाइन से अलग हैं। आनंद चौकसे ने बताया कि उन्होंने अपने घर में भारत का झंडा लगाने की योजना बनाई है और आसपास की मीनारों पर विभिन्न धर्मों के प्रतीकों को भी शामिल करने का विचार किया है.

NSIT
Nsmch

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर के आनंद चौकसे ने कहा कि उनका मकसद यह था कि वे अपनी पत्नी को ऐसा तोहफा दें जिसे लोग सदियों तक याद रखें। उन्होंने आगरा जाकर ताजमहल का बारीकी से अध्ययन किया और इंजीनियरों को निर्देश दिए कि वे उसी तरह का घर बनाएं.

आनंद प्रकाश चौकसे ने न केवल अपनी पत्नी के प्रति अपने प्यार को दर्शाया बल्कि बुरहानपुर शहर को भी एक नया पर्यटन स्थल प्रदान किया।