LATEST NEWS

  • पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव: क्लिनिक में काम करने वाली महिला मेड को मारी गोली, हालत गंभीर
  • पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव: क्लिनिक में काम करने वाली महिला मेड को मारी गोली, हालत गंभीर

  • बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला और अतिरिक्त प्रभार, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना
  • बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला और अतिरिक्त प्रभार, सामान्य प्रशासन विभाग ने

  • Bihar News : बक्सर के खनिता में महावीरी पूजा महोत्सव की धूम, लंगड़ा ब्यास और बूढ़ा ब्यास के दुगोला मुकाबले ने बांधा समां
  • Bihar News : बक्सर के खनिता में महावीरी पूजा महोत्सव की धूम, लंगड़ा ब्यास और बूढ़ा ब्यास के

  • बंगाल के मंत्री उमेश राय कल पहुंचेंगे मुजफ्फरपुर: दुर्गापूजा भगदड़ में जान गंवाने वाले पिता-पुत्र के परिजनों से करेंगे मुलाकात, सौंपेंगे सहायता राशि का चेक
  • बंगाल के मंत्री उमेश राय कल पहुंचेंगे मुजफ्फरपुर: दुर्गापूजा भगदड़ में जान गंवाने वाले पिता-पुत्र के परिजनों से

  • Bihar News : बिहार में पेयजल सुविधाओं के विस्तार के लिए नाबार्ड ने 1774.98 करोड़ की परियोजना को दी मंजूरी, सीएम सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी का जताया आभार
  • Bihar News : बिहार में पेयजल सुविधाओं के विस्तार के लिए नाबार्ड ने 1774.98 करोड़ की परियोजना को

आसमान में अटकी मासूम की सांसें: फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, डॉक्टर ने दिया CPR पर नहीं बचा सका जान

एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक साल के मासूम बच्चे की तबीयत बीच हवा में अचानक बिगड़ गई. बच्चे को सांस लेने में हो रही तकलीफ को देखते हुए पायलट ने विमान को तुरंत इंदौर की ओर डायवर्ट किया और मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई

आसमान में अटकी मासूम की सांसें: फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग,

N4N Desk  : जयपुर से बेंगलुरु जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX1240 में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक साल के बच्चे को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। पायलट ने आनन-फानन में इंदौर में विमान की प्रायोरिटी लैंडिंग कराई, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद मासूम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

बीच हवा में बिगड़ी एक साल के बच्चे की तबीयत

जयपुर से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX1240 मंगलवार रात अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान विमान में सवार एक साल के बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। बच्चे को सांस लेने में भारी दिक्कत होने के कारण स्थिति नाजुक हो गई, जिसके बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और रात करीब 8 बजे इंदौर में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।

फ्लाइट में फरिश्ता बनकर आए डॉक्टर, दिया CPR

विमान के भीतर स्थिति गंभीर होते देख केबिन क्रू ने मदद की अपील की। खुशकिस्मती से फ्लाइट में एक डॉक्टर यात्री मौजूद थे, जिन्होंने बिना समय गंवाए बच्चे को बचाने की कोशिश शुरू की। डॉक्टर ने हवा में ही बच्चे को CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया ताकि उसकी धड़कनें और सांसें चलती रहें। क्रू मेंबर्स ने भी डॉक्टर की पूरी सहायता की।

इंदौर एयरपोर्ट पर एम्बुलेंस तैयार, फिर भी हुआ हादसा

पायलट की रिक्वेस्ट पर इंदौर एयरपोर्ट पर प्रायोरिटी लैंडिंग की व्यवस्था की गई। लैंडिंग से पहले ही रनवे पर मेडिकल टीम और एम्बुलेंस को तैनात रखा गया था। विमान के उतरते ही बच्चे को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी मासूम की जान नहीं बचाई जा सकी।

NSIT
Nsmch

एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने जताया दुख

घटना की पुष्टि करते हुए एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि 6 जनवरी को जयपुर-बेंगलुरु उड़ान में एक बच्चे के साथ मेडिकल इमरजेंसी हुई थी। प्रवक्ता ने कहा, "क्रू और सह-यात्री डॉक्टर ने तुरंत सहायता प्रदान की और विमान को इंदौर डायवर्ट किया गया। दुर्भाग्य से, अस्पताल ले जाने के बाद बच्चे की मृत्यु हो गई। हम इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।"

इंदौर में लैंडिंग के बाद यात्री रहे परेशान

मेडिकल इमरजेंसी के कारण विमान को इंदौर में रुकना पड़ा। लैंडिंग के बाद औपचारिकताएं पूरी करने और फ्लाइट को दोबारा बेंगलुरु के लिए रवाना करने में समय लगा। हालांकि, यात्रियों के बीच इस दुखद घटना को लेकर शोक का माहौल देखा गया। एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि विमान में आपातकालीन स्थितियों के लिए निर्धारित सभी प्रोटोकॉल का पालन किया गया था।