LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

देवघर कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा, 18 कांवड़ियों के मौत, कई श्रद्धालुओं की हालत गंभीर

झारखंड के देवघर जिले में मंगलवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में कम से कम 18 कांवड़ियों की मौत हो गई। साथ ही, कई अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है.

Kanwariyas died in Deoghar
Kanwariyas died in Deoghar- फोटो : news4nation

Deoghar :   झारखंड के देवघर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें एक साथ 18 कांवड़ियों की मौत हो गई है. यह दर्दनाक हादसा झारखंड के देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में गोड्डा-देवघर मुख्य मार्ग पर मंगलवार, 29 जुलाई की सुबह हुई. इसमें एक बस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में कम से कम 18 कांवड़ियों (तीर्थयात्रियों) की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। 

घटना के बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया कि झारखंड के देवघर जिले में मंगलवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में कम से कम 18 कांवड़ियों की मौत हो गई। साथ ही, कई अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है। दुबे ने एक पोस्ट में कहा, "मेरे लोकसभा क्षेत्र देवघर में श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान बस और ट्रक की टक्कर में 18 श्रद्धालुओं की जान चली गई। बाबा बैद्यनाथ जी उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"

हालांकि, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में पाँच कांवड़ियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर होने के कारण हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। इस बीच, यातायात पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है और घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है।

NSIT
Nsmch

अधिकारी ने बताया कि कांवड़ियों को ले जा रही एक बस मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास तड़के करीब साढ़े चार बजे गैस सिलेंडर ले जा रहे एक वाहन से टकरा गई। दुमका क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा, देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास कांवड़ियों से भरी 32 सीट वाली बस और गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में शुरुआती तौर पर कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घटना में कई अन्य गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. 

हालांकि, यातायात पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि दुर्घटना में कम से कम नौ लोगों की मौत हुई है और घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में से कई की हालत गंभीर होने के कारण हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को सूचित कर दिया गया है और घायलों को पास के अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाया जा रहा है।