LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

दंपति और उनके दो बच्चे घर में मिले मृत, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गांव में मचा कोहराम

Couple and their two children found dead
Couple and their two children found dead- फोटो : news4nation

Couple and their two children found dead : एक हैरान करने वाली घटना में  एक दंपति और उनके दो बच्चे घर में मृत पाए जाने से कोहराम मच गया. यह दर्दनाक घटना झारखंड के दुमका जिले में रविवार सुबह सामने आई जबकि एक दंपति और उनके दो बच्चे घर में मृत पाए गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। यह घटना हंसडीहा पुलिस थानाक्षेत्र के बरदाही गांव में हुई।


हंसडीहा पुलिस थाने के प्रभारी ताराचंद ने कहा, “हमने घर से चार शव बरामद किये हैं। शुरुआती जांच से पता चलता है कि व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों का कथित तौर पर गला घोंट दिया और फिर खुद फंदे से लटककर जान दे दी। जांच जारी है।” 

Diarch GO


उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान वीरेंद्र मांझी (30), उनकी पत्नी आरती कुमारी (26), उनकी बेटी रूही कुमारी (4) और बेटे विराज कुमार (2) के रूप में हुई है।


मौत किन कारणों से हुई या फिर यह कोई अपराधिक वारदात इसे लेकर पुलिस की जांच जारी है। वहीं एक ही घर के चार लोगों के मृत मिलने से पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 

NSIT
Nsmch