LATEST NEWS

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

खाई में गिरी 24 लोगों को लेकर जा रही बस, 2 की मौत, दर्जनों घायलों, मचा कोहराम

पर्यटकों सहित आम यात्रियों को लेकर जा रही एक बस के खाई में पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि इस हादसे के दौरान 24 लोग बस में सवार थे.

Road Accident
Road Accident- फोटो : news4nation

Road Accident: 24 लोगों को लेकर जा रही एक बस के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा हिमाचल प्रदेश के लाहौल- स्पीति जिले में हुआ, जहां घूमने आये दो लोगों की तब मौत हो गयी, जब वह टेम्पो ट्रैवलर में सफर कर रहे थे। टेम्पो ट्रैवलर का अचानक से बेलेंस बिगड़ गया और वह खाई में जा गिरी। इस टेम्पो ट्रैवलर में 24 लोग सवार थे लेकिन और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। कुछ घायल है लेकिन दो लोगों की जान चली गयी है। हिमाचल प्रदेश  में काफी समय से बारिश हो रही है और रोड भी फिसलनदार हो रखी हैं।

पुलिस ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना कोकसर-रोहतांग मार्ग पर ग्राम्फू के निकट घटी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय वाहन में कुल 24 लोग सवार थे। दुर्घटना में अब तक एक महिला समेत दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मनाली के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के शिमला कार्यालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश के बाद सोमवार को हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट देखी गई। 

आने वाले दिनों में हल्की बारिश की उम्मीद है, जबकि 21 और 22 जून को भारी बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटों में राज्य भर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर और अन्य स्थानों पर सामान्य से लेकर सामान्य के करीब रहा। सोमवार को पहाड़ी राज्य भर में औसत अधिकतम तापमान सामान्य रहा, जिसमें हमीरपुर 38.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। 

NSIT
Nsmch