LATEST NEWS

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

  • November Bank Holidays 2026
  • November Bank Holidays 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक,बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की

Viral Video : रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी को उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने क्यों कहा सड़क का योद्धा, शेयर किया भावुक करनेवाला वीडियो....

Viral Video : देश के प्रसिद्द उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भावुक करनेवाला वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने बुजुर्ग को सड़क का शांत योद्धा कहा है.......पढ़िए आगे

Viral Video : रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी को उद्योगपति आनंद महिं
सड़क का शांत योद्धा - फोटो : SOCIAL MEDIA

N4N DESK : आम तौर पर शहरों की सफाई के लिए लोग नगर निकायों के प्रशासन पर आश्रित रहते हैं। गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल....का गाना गाती गाड़ी लोगों के दरवाजे तक आती है और आपके हमारे घरों का कचरा उठा कर ले जाती हैं। जबकि शहरों की सडकों की सफाई की जिम्मेवारी सफाईकर्मी सँभालते हैं। आम नागरिक की भूमिका इसमें काफी कम होती है। लेकिन चंडीगढ़ में एक रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी ने जो मिसाल कायम की हैं, उससे आम लोगों को प्रेरणा मिलती है। 

दरअसल प्रसिद्ध उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति सड़क से कचड़ा उठाता दिख रहा है। यहीं नहीं वह अपने साथ एक साइकिल कार्ट भी लेकर चल रहा है। जिसमें वह कचड़े को उठा उठा भर रहे हैं।  आनंद महिद्रा ने लिखा है की चंडीगढ़ के इंद्रजीत सिंह सिद्धू की यह क्लिप मुझे किसी ने भेजी थी। चंडीगढ़ सेक्टर 49 की शांत गलियों में वह सुबह 6 बजे निकल पड़ते हैं। इंद्रजीत सिंह सिद्धू एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी हैं। एक साइकिल कार्ट और अपने कर्तव्य की भावना को लेकर वह धीरे-धीरे चलकर सड़क के किनारे से कूड़ा-कचरा बीनते हैं। 

उन्होंने आगे लिखा की उनका कहना है कि स्वच्छ सर्वेक्षण लिस्ट में चंडीगढ़ के निचले पायदान पर रहने से वह बेहद दुखी थे। हालांकि शिकायत की जगह उन्होंने कर्म का रास्ता चुना। आनंद महिंद्रा ने कहा की  इंद्रजीत सिंह जी द्वारा साफ किया गया एक-एक कचरा सफाई से कहीं बढ़कर है। यह एक मिसाल है, यह एक विश्वास है। उनका काम उम्र की परवाह किए बिना जीवन को सार्थक बनाने का विश्वास जगाता है।

आनंद महिंद्रा ने कहा की इस दुनिया में युवा अकसर जल्दबाजी में रहते हैं। लेकिन एक पूर्व पुलिस अधिकारी के स्थिर कदम हमें बताते हैं कि जीवन का उद्देश्य कभी खत्म नहीं होता। सेवा करने का समय कभी समाप्त नहीं होता। महिंद्रा ने कहा, सड़कों के इस शांत योद्धा को सलाम है।

NSIT
Nsmch