LATEST NEWS

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

  • November Bank Holidays 2026
  • November Bank Holidays 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक,बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की

Tennis player radhika yadav murder -बेटी की कमाई खाता है!, लोगों के आरोपों से परेशान पिता ने टेनिस खिलाड़ी बेटी की गोली मारकर की हत्या

Tennis player radhika yadav murder - जिस बेटी पर पिता को गर्व था, उसी बेटी की लोगों के आरोपों से परेशान होकर पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या ने सभी को हैरान कर दिया है।

Tennis player radhika yadav murder -बेटी की कमाई खाता है!, ल
पिता ने की टेनिस प्लेयर राधिका की हत्या।- फोटो : NEWS4NATION

Gurugram टेनिस  खिलाड़ी राधिका यादव की गुरूवार  को गोली मारकर हत्या कर दी गई। राधिका की  हत्या उसके पिता ने ही की थी। जिसे वारदात के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस हत्या  को लेकर जो वजह सामने आई है, वह समाज की आंखे खोलनेवाला जो एक बेटी की योग्यता को लेकर पिता पर सवाल उठाते थे।

हरियाणा   ऐसा  राज्य जहां से सबसे ज्यादा खिलाड़ियों  ने अपनी  पहचान बनाई है। साथी  ही हरियाणा की   गिनती ऐसे राज्य में  होती  है, जहां बेटियों की  संख्या बेटों   की तुलना में कम  है। गुरुवार को यहां टेनिस एकादमी चलानेवाली राधिका यादव की हत्या कर दी गई। राधिका की हत्या उसके पिता ने तब कर दी, जब वह रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान पिता ने उसके पीठ  पर तीन गोली  मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। 

कंधे में चोट के बाद राधिका ने टेनिस छोड़ा,  अकादमी   किया शुरू

वहीं पुलिस ने मामले में नया खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाना क्षेत्र के सेक्टर 57 में रहनेवाली राधिका नेशनल लेवल की प्लेयर थी। इन्होंने कई मेडल भी जीते थे लेकिन कुछ महीने पहले उनके कंधे में चोट लग गई थी। इसलिए खेलना बंद कर दिया था। खेल छोड़ने के बाद राधिका ने गांव वजीराबाद में ही बच्चों को सिखाने के लिए अकादमी शुरू की थी। राधिका के पिता दीपक इस अकादमी को खोलने के खिलाफ थे।

NSIT
Nsmch

पिता पर बेटी की कमाई खाने का आरोप

राधिका ने इसको लेकर अपने पिता को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन उनका कहना था कि गांव में जब वह कभी निकलते हैं तो गांव वाले यह कहते हैं कि वह अपनी लड़की की कमाई खा रहे हैं। इससे वह काफी परेशान थे  इसी बात को लेकर करीब 15 दिनों से घर में पिता और बेटी के बीच झगड़ा हो रहे थे। 

गुरुवार दोपहर जब राधिका किचन में खाना बना रही थीं, इसी दौरान पिता ने लाइसेंसी पिस्टल से बेटी के पीठ पर तीन गोलियां मारी।जिसके बाद राधिका को उसके भाई और चाचा अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने आरोपी  पिता  को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

बेटी पर था पिता  को गर्व

सेक्टर थाना 57 के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि राधिका के पिता दीपक बिल्डर है। फ्लैट बनाकर किराए पर देते है। पूछताछ में दीपक ने बताया कि उसकी बेटी राधिका बड़ी खिलाड़ी थी। नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर कई पदक जीत चुकी थी। इस बात पर पूरे परिवार को गर्व था। वह भी बेटी राधिका पर गर्व करता था।