LATEST NEWS

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

Firing at Elvish house: गैंगस्टार हिमांशु ने कराया यूट्यूबर एल्विश यादव पर हमला, 25 से 30 राउंड फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा

Firing at Elvish house: चर्चित यूट्यूबर एल्विश यादव के आवास पर गोलीबारी मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार गैंगस्टार हिमांशु ने ली है।

Firing at Elvish house
Firing at Elvish house- फोटो : social media

Firing at Elvish house: चर्चित यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर रविवार की सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। सुबह 5 से 6 बजे के बीच में एल्विश यादव के गुरुग्राम सेक्टर-56 स्थित घर पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। वहीं अब इस घटना की जिम्मेदारी हरियाणा के गैंगस्टार हिमांशु भाऊ ने ली है। 

हिमांशु भाऊ ने ली गोलीबारी की जिम्मेदारी 

जानकारी अनुसार हिमांशु भाऊ ने एल्विश यादव के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। वहीं पुलिस आपराधियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने घर के ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर को निशाना बनाया। गोलीबारी के समय एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे, वे इन दिनों विदेश यात्रा पर हैं। घटना के वक्त घर में उनके माता-पिता और एक केयरटेकर मौजूद थे, लेकिन किसी को चोट नहीं आई।

गैंगस्टार ने बॉलीवुड सिंगर पर भी बरसाई थी गोलियां 

गौरतलब हो कि ठीक एक महीने पहले 14 जुलाई को बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की कार पर भी फायरिंग की गई थी। जिसमें उनके फाइनेंसर की हत्या कर दी गई थी। उस घटना की जिम्मेदारी गैंगस्टर सुनील सरधानिया उर्फ हिमांशु भाऊ गैंग ने ली थी। वहीं अब एल्विश यादव के घर पर भी फायरिंग की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ ने ली है। ऐसे में गुरुग्राम में गैंगस्टार के आतंक का साया मंडराता जा रहा है। 

राहुल एल्विश घनिष्ठ मित्र 

जानकारी अनुसार राहुल फाजिलपुरिया और एल्विश यादव घनिष्ठ मित्र माने जाते हैं। दोनों का नाम सांपों के ज़हर के अवैध कारोबार मामले में भी सामने आया था और उस सिलसिले में ED ने पूछताछ की थी। राहुल को लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद पुलिस सुरक्षा भी दी गई थी। वहीं अब एल्विश यादव के घर फायरिंग मामले में भी हिमांशु भाऊ का नाम सामने आ रहा है।  पुलिस भी इस मामले को फाजिलपुरिया फायरिंग से जोड़कर भी जांच कर रही है। 

NSIT
Nsmch

कौन है हिमांशु भाऊ 

हिमांशु भाऊ हरियाणा के रोहतक जिले का कुख्यात गैंगस्टर है। महज 22 साल की उम्र में उसके खिलाफ हत्या, धोखाधड़ी, लूट और फिरौती जैसे 18 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। साल 2023 में इंटरपोल ने हिमांशु भाऊ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। आरोप है कि वह जाली पासपोर्ट के जरिए साल 2022 में भारत से फरार हो गया था। उसकी आखिरी लोकेशन पुर्तगाल की मिली है। हिमांशु भाऊ पर ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित है। इसमें हरियाणा पुलिस की तरफ से 1.5 लाख रुपये और दिल्ली पुलिस की ओर से 1 लाख रुपये शामिल हैं।