LATEST NEWS

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

दिल्ली में JDU सांसदों की अहम बैठक, नीतीश कुमार के आवास पर जुटे सांसद, संजय झा भी मौजूद

JDU MPs Meeting: राजधानी दिल्ली में जनता दल यूनाइटेड के सांसदों की अहम बैठक चल रही है।....

JDU MPs Meet in Delhi Nitish Kumar Hosts Key Meeting Sanjay
दिल्ली में JDU सांसदों की अहम बैठक- फोटो : reporter

JDU MPs Meeting: राजधानी दिल्ली में जनता दल यूनाइटेड के सांसदों की अहम बैठक चल रही है। यह बैठक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर आयोजित की जा रही है। बैठक में JDU के सांसदों के साथ पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद हैं।

बैठक को राजनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें पार्टी से जुड़े अहम मुद्दों और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा होने की संभावना है। हालांकि, बैठक के एजेंडे को लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

नीतीश कुमार के आवास पर सांसदों के जुटने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। बैठक में बिहार से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक घटनाक्रम पर भी मंथन होने की संभावना जताई जा रही है।

फिलहाल सभी की नजर बैठक में होने वाली चर्चा और इसके बाद सामने आने वाले फैसलों पर टिकी है।

रिपोर्ट- धीरज कुमार सिंह