LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

चुनाव खत्म होते ही कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ 993 रुपए महंगा, मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

फरवरी 2026 से अब तक कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कुल ₹1,380 की बढ़ोतरी हो चुकी है, जो करीब 81% का इजाफा है।

Commercial gas cylinders
Commercial gas cylinders- फोटो : news4nation

Commercial gas cylinders : देश में महंगाई के मोर्चे पर एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹993 की भारी बढ़ोतरी की गई, जिसे हाल के वर्षों की सबसे बड़ी एकदिवसीय वृद्धि माना जा रहा है। इस फैसले के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह “चुनावी बिल” है, जिसकी कीमत अब आम जनता चुका रही है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि फरवरी 2026 से अब तक कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कुल ₹1,380 की बढ़ोतरी हो चुकी है, जो करीब 81% का इजाफा है। राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि इसका सीधा असर चाय, ढाबा, होटल, बेकरी और हलवाई जैसे छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा, और अंततः आम लोगों की थाली भी महंगी होगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि 2026 में अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर ईरान-अमेरिका तनाव के बाद ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बढ़ी है। कच्चे तेल और गैस की कीमतों में उछाल का सीधा असर भारत जैसे आयात-निर्भर देश पर पड़ा है। इसी वजह से फरवरी के बाद से गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि देखी गई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह मुद्दा आने वाले समय में बड़ा विषय बन सकता है, क्योंकि महंगाई का असर सीधे आम जनता और छोटे व्यवसायों पर पड़ रहा है। फिलहाल, बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं, और जनता पर इसका आर्थिक दबाव साफ नजर आने लगा है।

NSIT
Nsmch