LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश सुधीर सिंह बनेंगे उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश

कॉलेजियम में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के अलावा न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना शामिल हैं। कॉलेजियम की सिफारिश के बाद अब इन नियुक्तियों पर केंद्र सरकार को निर्णय लेना है।

High Court Chief Justices
High Court Chief Justices- फोटो : news4nation

High Court Chief Justices  : पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश सुधीर सिंह को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश (चीफ जस्टिस) नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर को हुई बैठक में उनके नाम की अनुशंसा केंद्र सरकार से की। कॉलेजियम ने विभिन्न हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए कुल चार नामों की सिफारिश की है।

कॉलेजियम में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के अलावा न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना शामिल हैं। कॉलेजियम की सिफारिश के बाद अब इन नियुक्तियों पर केंद्र सरकार को निर्णय लेना है।

तीन अन्य न्यायाधीशों के नामों की भी सिफारिश

कॉलेजियम ने तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यरत न्यायमूर्ति पी. सैम कोशी को दिल्ली हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। वहीं, गुजरात हाईकोर्ट में कार्यरत न्यायमूर्ति मनाश रंजन पाठक को गुजरात हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की अनुशंसा की गई है। इसके अलावा, कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति तपब्रत चक्रवर्ती को तेलंगाना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है।

केंद्र की मंजूरी के बाद नियुक्ति  

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश न्यायिक नियुक्ति प्रक्रिया का अहम चरण है। अब इन नामों पर केंद्र सरकार की ओर से आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। न्यायमूर्ति सुधीर सिंह की उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति बिहार के न्यायिक क्षेत्र के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।

NSIT
Nsmch