LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद 291 विदेशी पर्यटक लापता, 142 भारतीय नागरिक भी शामिल, बिहार पर बाढ़ का गंभीर खतरा

नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार, स्मार्ट टूर्स एंड ट्रैवल से जुड़े 59 भारतीय पर्यटक, लीफ हॉलिडे के 46 भारतीय पर्यटक और हिमालयन ग्लेशियर की सेवाएं ले रहे 37 एनआरआई लापता बताए गए हैं।

Nepal Flood
Nepal Flood- फोटो : news4nation

Nepal Flood :  नेपाल की तिब्बत सीमा से लगे रसुवा इलाके में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। बाढ़ के बाद 291 विदेशी पर्यटकों के लापता होने की सूचना है, जिनमें 142 भारतीय पर्यटक शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा 93 नेपाली नागरिकों के भी लापता होने की जानकारी सामने आई है। प्रशासन, टूरिस्ट पुलिस और स्थानीय एजेंसियां लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं।


नेपाल पर्यटन बोर्ड की ओर से जारी बयान के मुताबिक, बाढ़ बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक आई। इसके बाद प्रभावित इलाकों में मौजूद पर्यटकों और स्थानीय लोगों से संपर्क टूट गया। बोर्ड ने बताया कि टूर ऑपरेटरों और ट्रैवल कंपनियों से मिली शुरुआती जानकारी के आधार पर 291 विदेशी पर्यटकों और 93 नेपाली नागरिकों के लापता होने की सूचना मिली है। हालांकि, इन आंकड़ों की अभी पुष्टि की जा रही है।

Diarch GO


पर्यटन बोर्ड ने कहा कि ट्रैवल एजेंसियों, टूर गाइड, सुरक्षा अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर लापता पर्यटकों की जानकारी सत्यापित की जा रही है। साथ ही बोर्ड, टूरिस्ट पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियां मिलकर खोज एवं बचाव अभियान चला रही हैं।


कई गांव और पुल बाढ़ में बहे

तिब्बत से नेपाल की ओर बहने वाली भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ ने रसुवा और आसपास के इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया है। कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया और कई इलाकों में संपत्ति को नुकसान पहुंचने की खबर है। बाढ़ के तेज बहाव में पुलों और बिजली परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा है। स्थिति को देखते हुए नेपाल के कई जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

NSIT
Nsmch


अलग-अलग ट्रैवल कंपनियों के पर्यटक लापता

नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार, स्मार्ट टूर्स एंड ट्रैवल से जुड़े 59 भारतीय पर्यटक, लीफ हॉलिडे के 46 भारतीय पर्यटक और हिमालयन ग्लेशियर की सेवाएं ले रहे 37 एनआरआई लापता बताए गए हैं। इसके अलावा काठमांडू हॉलिडे टूर एंड ट्रैवल से जुड़े एक ऑस्ट्रेलियाई और एक नीदरलैंड के पर्यटक, कैलाश जर्नी के 26 लोग तथा ट्रेकर्स सोसाइटी से जुड़े 77 पर्यटक भी लापता बताए गए हैं। इन 26 और 77 लोगों की नागरिकता की अभी पुष्टि नहीं हुई है।


रिचा टूर्स एंड ट्रैवल से जुड़े आठ लोग भी लापता हैं। वहीं फिशटेल टूर्स एंड ट्रैवल्स से जुड़े तीन अमेरिकी और 17 मलेशियाई पर्यटक तथा अल्पाइन इको ट्रेक से जुड़े 12 ब्रिटिश और चार दक्षिण अफ्रीकी पर्यटकों के भी लापता होने की सूचना है। नेपाल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों में खोज एवं बचाव अभियान तेज कर रही हैं। फिलहाल बाढ़ से हुए कुल नुकसान और लापता लोगों की वास्तविक संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।