LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

लालू यादव की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल पहुंचे RJD प्रमुख, इस बीमारी से हैं ग्रसित

लालू यादव की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें नियमित चिकित्सकीय निगरानी की जरूरत रहती है। इससे पहले भी वह समय-समय पर दिल्ली और अन्य स्थानों पर अपना इलाज और स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहे हैं।

Lalu Yadav Health Update
Lalu Yadav Health Update- फोटो : news4nation

Lalu Yadav Health Update: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव रविवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल पहुंचे। आंख का ऑपरेशन होने के बाद उन्होंने डॉक्टरों से रूटीन चेकअप कराया। बताया जा रहा है कि चिकित्सकों ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जांच की और जरूरी चिकित्सकीय सलाह दी।


लालू यादव लंबे समय से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उम्र बढ़ने के साथ उन्हें कई तरह की आयु संबंधी परेशानियां भी हैं। उनकी किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारी के बाद दिसंबर 2022 में सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें अपनी किडनी दान की थी।

Diarch GO


लालू यादव की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें नियमित चिकित्सकीय निगरानी की जरूरत रहती है। इससे पहले भी वह समय-समय पर दिल्ली और अन्य स्थानों पर अपना इलाज और स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहे हैं।

NSIT
Nsmch

चारा घोटाला मामले में भी स्वास्थ्य बना था अहम आधार

लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले से जुड़े मामलों में सजा सुनाए जाने के बाद स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए जमानत मिली थी। उनकी गंभीर बीमारियों और बढ़ती उम्र को अदालत में जमानत की दलीलों का हिस्सा बनाया गया था। हालांकि, अलग-अलग मामलों में जमानत की परिस्थितियां और आदेश अलग रहे हैं।