LATEST NEWS

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

हरियाणा से बिहार जा रही बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे का शिकार, 5 की मौत, दर्जन से ज्यादा यात्री घायल

तेज रफ्तार (करीब 100 किमी प्रति घंटे) से चल रही बस का चालक कथित तौर पर झपकी लगने के कारण वाहन पर नियंत्रण खो बैठा जिससे भीषण हादसा हो गया और 5 की मौत हो गई

Haryana to Bihar Bus Crash
Haryana to Bihar Bus Crash - फोटो : news4nation

Road Accident :  हरियाणा से बिहार जा रही यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस बुधवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक अर्टिगा कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बस में सवार करीब 17 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बस चालक को झपकी आना बताई जा रही है। वहीं, कुछ यात्रियों ने चालक के नशे में होने का भी आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर देवखरी गांव के पास बुधवार तड़के करीब पांच बजे हुई। अलीगढ़ जिले के खैरा क्षेत्र निवासी चालक मोहित करीब 85 यात्रियों को लेकर हरियाणा से बिहार जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार (करीब 100 किमी प्रति घंटे) से चल रही बस का चालक कथित तौर पर झपकी लगने के कारण वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। बस पहले डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई और लखनऊ से आगरा की ओर जा रही एक अर्टिगा कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कार सवार पांच लोगों की मौत

हादसे में अर्टिगा कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक छह वर्षीय बच्ची और एक 13 वर्षीय किशोरी भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान संतकबीरनगर और गोरखपुर जिले के रहने वाले विनोद कुमार (45), अंजू (40), उनकी बेटी अमृता (6), दिव्या (13) और धुनमुन (60) के रूप में हुई है। वहीं, कार में सवार आर्यन, रिदाशन, प्रिया और अपराजिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस में सवार 17 यात्री घायल

बस में सवार करीब 17 यात्री भी हादसे में घायल हुए हैं। घायलों में बस चालक मोहित (बल्लभगढ़, हरियाणा) के अलावा बिहार के नालंदा और जमुई जिलों के कई यात्री शामिल हैं। इनमें अन्नू देवी, सूरज, पवन कुमार, आनंदी, शंकर माझी और खुशबू प्रमुख हैं। सभी घायलों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज जारी है।

NSIT
Nsmch

चालक पर नशे में बस चलाने का आरोप

बस में सफर कर रहे कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि चालक मोहित नशे की हालत में बस चला रहा था। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। चालक को झपकी आने और नशे में वाहन चलाने के आरोपों की भी जांच की जाएगी।

पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।