LATEST NEWS

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

ज्ञान बिंदु के रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के होटल में संदिग्ध मौत ! खान सर से हुआ था विवाद

पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुए हंगामे, पत्थरबाजी और विवाद के बाद पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की थी। अब इसी से जुड़े प्रिंस यादव के नेपाल में संदिग्ध मौत की खबर है.

Gyan Bindu Roshan Anand brother Prince Yadav
Gyan Bindu Roshan Anand brother Prince Yadav- फोटो : news4nation

 नेपाल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक एवं ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का दावा किया गया है। सूत्रों के अनुसार घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने होटल में मौजूद अन्य युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और मामले की जांच जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रिंस यादव नेपाल के एक होटल में ठहरे हुए थे। इसी दौरान उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने होटल में उनके साथ मौजूद सभी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस हर संभावित पहलू को खंगाल रही है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रिंस यादव हाल के दिनों में चर्चित खान कोचिंग प्रकरण के बाद चर्चा में आए थे। बताया जा रहा है कि इस मामले में उनका नाम सामने आने के बाद वे फरार चल रहे थे। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।

नेपाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

NSIT
Nsmch

गौरतलब है कि हाल ही में पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुए हंगामे, पत्थरबाजी और विवाद के बाद पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की थी। इस मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद का नाम भी सुर्खियों में आया था। खान सर और रौशन आनंद के बीच विवाद को लेकर शिक्षा जगत और सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हुई थी। अब रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने इस पूरे घटनाक्रम को एक नया मोड़ दे दिया है।  

अनिल की रिपोर्ट