LATEST NEWS

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

Bihar Politics : सीएम नीतीश को बुके देने के लिए नेताओं में मची होड़, मिट्टी धंसी और गिरे धड़ाम, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Bihar Politics : प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश आज बेतिया पहुंचे। जहाँ उन्हें बुके देने के लिए नेताओं के बीच होड़ मच गयी। नेता एक दूसरे पर गिरने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Bihar Politics : सीएम नीतीश को बुके देने के लिए नेताओं में म
गिरने लगे नेताजी - फोटो : SOCIAL MEDIA

BETTIAH : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा की आज से शुरुआत हो गयी है। इसी कड़ी में सीएम नीतीश आज मझौलिया के शिकारपुर पहुंचे। जहाँ से उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत की। इस यात्रा के दौरान एक एक कार्यकर्ता सीएम को बुकेदेने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच उनका संतुलन बिगड़ा और वो गड्ढे में गिर गए। वे चाहते थे कि अपने नेता यानी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गुलदस्ता दे सकें। इसी अफरातफरी में सड़क किनारे मिट्टी के धंसने से कई नेता गिर पड़े। 

नेताओं के गिरते देख मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया। एक के ऊपर एक कई नेता गिरे। जब तक वे संभल पाते तब तक देर हो चुकी थी। हालांकि सड़क किनारे बांस का बल्ला लगा था और कुछ लोग उस घेरे से बाहर की तरफ थे। ऐसे में बहुत भगदड़ जैसी स्थिति नहीं हुई। 

लोग गुलदस्ता दे पाते लेकिन उससे पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगे की तरफ बढ़ते चले गए। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा रहा है की मुख्यमंत्री की सभा स्थल के समीप एक गड्ढे में एक पर एक करके नेताजी गिर रहे हैं।

बगहा से नागेन्द्र की रिपोर्ट