LATEST NEWS

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

Pragati Yatra: प्रगति यात्रा पर बेतिया के घोटवा पहुंचे सीएम नीतीश, इस गांव से किया आगाज, 700 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प•चम्पारण के वाल्मीकिनगर के घोटवा टोला में प्रगति यात्रा के दौरान 700करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया ।

Bihar News
सौगातों की बारिश- फोटो : reporter

Pragati Yatra:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के पहले चरण में पश्चिम चंपारण के बेतिया का दौरा किया। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत ऐतिहासिक बाल्मीकिनगर के घोटवा गांव के थरुहट से की। बेतिया पहुंचने पर मुख्यमंत्री नीतीश का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने घोटवा टोले में वृक्षारोपण कर अपनी यात्रा की शुरुआत की। सीएम की प्रगति यात्रा के लिए सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए हैं।

नीतीश कुमार ने प•चम्पारण के वाल्मीकिनगर स्थित घोटवा टोला में प्रगति यात्रा के दौरान 700 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें सबसे महत्वपूर्ण योजना ऊर्जा विभाग की है, जिसके अंतर्गत आजादी से लेकर अब तक बिजली से वंचित लोगों को 139.4 करोड़ रुपये की राशि से ऑन ग्रिड बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मध्य बसे लगभग 70 हजार लोगों को अब 18 महीनों के भीतर बिजली नियमित रूप से मिलने लगेगी।

NSIT
Nsmch

वाल्मीक टाइगर रिजर्व के घने जंगलों से 22 गांवों को ग्राउंड केबल के माध्यम से बिजली प्रदान की जाएगी। यह योजना बिहार की पहली योजना होगी जिसमें अंडर ग्राउंड केबल के जरिए लोगों को बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इस उपहार के बाद घोटवा टोला के निवासियों में काफी उत्साह देखा गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री पर फूलों की वर्षा की और महिलाओं ने उनकी प्रशंसा की। लोगों का कहना था कि काश मुख्यमंत्री बार-बार इस गांव में आते, ताकि अन्य गांवों में भी अधिक विकास हो सके। वाल्मीकि नगर के सांसद सुनील कुशवाहा ने बताया कि हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जो भी यात्राएं शुरू की जाती हैं, वे बाल्मीकि नगर से होती हैं और उन यात्राओं का प्रभाव धरातल पर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

रिपोर्ट- आशिष कुमार