LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

Bihar News: बेगूसराय एमआरजेडी कॉलेज के मामले ने पकड़ा तूल, छात्रों में भारी आक्रोश , पुलिस पर उठ रहे सवाल

Bihar News:बेगूसराय के एमआर जेडी कॉलेज में 24 अक्टूबर को परीक्षा के दौरान छात्र और उसके परिजनों की पिटाई का मामला अब लगातार तूल पकड़ता ही जा रहा है।

छात्रों में भारी आक्रोश
छात्रों में भारी आक्रोश- फोटो : Reporter

Bihar News: बेगूसराय के एमआरजेडी कॉलेज में 24 अक्टूबर को हुई छात्रों और उनके परिजनों की पिटाई का मामला लगातार गहराता जा रहा है। छात्र संगठन कॉलेज के शिक्षकों और प्रिंसिपल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं।72 घंटे बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से छात्रों में भारी रोष है। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस और प्रशासन मिलकर आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।

24 अक्टूबर को कॉलेज में परीक्षा के दौरान शिक्षकों ने छात्रों और उनके परिजनों के साथ मारपीट की।इस घटना के बाद विश्वविद्यालय ने कॉलेज में सभी परीक्षाएं रोक दी हैं और शासी निकाय को भंग कर दिया है।आरोपी शिक्षक और प्रिंसिपल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।पूर्व प्राचार्य अशोक सिंह का कई नेताओं के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।छात्रों का आरोप है कि शिक्षकों ने गुंडागर्दी की है।पुलिस और प्रशासन पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया जा रहा है।छात्र संगठन सड़क पर उतरने की चेतावनी दे रहे हैं।विश्वविद्यालय ने कड़े कदम उठाए हैं।

बेगूसराय के एमआर जेडी कॉलेज में 24 अक्टूबर को परीक्षा के दौरान छात्र और उसके परिजनों की पिटाई का मामला अब लगातार तूल पकड़ता ही जा रहा है। वहीं एमआरजेडी कॉलेज के शिक्षक और प्रिंसिपल के गिरफ्तारी को लेकर लगातार छात्र संगठनों के द्वारा आंदोलन करने को मजबूर है।

वहीं 72 घंटा बीत जाने के बाद भी पुलिस के द्वारा एकआरजेडी कॉलेज के शिक्षक और प्रिंसिपल की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज छात्र संगठन के द्वारा उग्र आंदोलन करने को चेतावनी दी है। इस दौरान छात्र नेता ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 72 घंटा बीत गया है। लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी प्रिंसिपल और शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं की है जिससे साफ जाहिर लग रहा है कि कहीं ना कहीं पुलिस की गठजोड़ दर्शाता है। उन्होंने कहा है कि अगर गिरफ्तारी नहीं पुलिस के द्वारा की जाती है तो सड़क पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे इसकी जवाब दी जिला प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा है कि जिस तरीके से शिक्षकों के द्वारा बेहरमी से छात्र एवं छात्राओं सहित उनके परिजनों की पिटाई की गई है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि वह शिक्षक नहीं है वह गुंडे हैं। वैसे गुंडे को जिला प्रशासन अभिलंब गिरफ्तार कर उसे जेल भेजें। इस घटना के बाद पूर्व प्राचार्या अशोक सिंह शिक्षक एवं उसके पुत्र प्रिंसिपल अमित कुमार फरार है। आपको बताते चले की 24 अक्टूबर को एमआर जेडी कॉलेज के शिक्षकों के द्वारा गुंडागर्दी मामला सामने आया था। जहां छात्र एवं छात्राओं सहित परिजनों के साथ जमकर लाठी डांटे से बेरहमी से पिटाई की थी। इस पिटाई की मामले के तूल पकड़ने के बाद विश्वविद्यालय ने अगले आदेश तक इस कॉलेज में सभी परीक्षा के संचालक पर रोक लगा दी गई है।परीक्षा रोक के संबंध में जारी पत्र में कहा गया है कि यूजी सेमेस्टर 2 सीबीसीएस 2013, 27 की परीक्षा के दौरान 24 अक्टूबर को हुई घटना का निरीक्षण करने के लिए समिति गठित हुई समिति ने रिपोर्ट प्रस्तुत किया है। रिपोर्ट मिलने के बाद कुलपति ने उक्त कालेज में अगले आदेश तक सैध्दांतिक परीक्षा आयोजित करने पर रोक लगा दिया है। इस दौरान ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति ने M RJD कॉलेज के शासी निकाय को भी भंग कर दिया है। आपको बताते चले कि इस घटना के बाद आरोपी शिक्षक और प्रिंसिपल पुलिस के भय से फरार है।वहीं पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं पूर्व पाचार्य अशोक कुमार सिंह का फोटो भी कई नेता के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिससे पुलिस पर भी बहुत बड़ा सवाल खराब होते नजर आ रहा है क्योंकि गिरफ्तारी नहीं होने से सभी छात्र संगठन के नेता में काफी रोज पुलिस के खिलाफ देखी जा रही है

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अजय शास्त्री