LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Teacher: महिला शिक्षिका को BEO ने अकेले में घर पर बुलाया,फिर हुआ क्या?मचा बवाल,गंभीर आरोप के साथ FIR हुआ दर्ज

शिक्षिका रीना कुमारी ने गढ़पुरा प्रखंड के बीईओ पर घूस मांगने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला अब पुलिस जांच के अधीन है, और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Bihar Teacher: महिला शिक्षिका को BEO ने अकेले में घर पर बुला
बिहार में महिला टीचर के साथ बदतमीजी!- फोटो : freepik

Bihar begusarai Teacher: बेगूसराय जिले के गढ़पुरा प्रखंड के बरियापुर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका रीना कुमारी ने प्रखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) नागेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए एससी-एसटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपों में दो लाख रुपये घूस मांगने, जातिसूचक शब्द कहने, और उनके पति को निलंबित कराने की धमकी देना शामिल है।

प्रशिक्षण से संबंधित विवाद

रीना कुमारी ने बताया कि 19 अक्टूबर 2022 को वे प्रशिक्षण पूरा करने में असफल रही थीं। इसके बाद, 13 मार्च 2023 को जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) ने अप्रशिक्षित शिक्षकों की सेवा समाप्त करने का आदेश जारी किया। हालांकि, उन्हें इस संबंध में कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला।

Diarch GO

पंचायत नियोजन इकाई ने मौखिक रूप से 21 मार्च 2023 को उन्हें सेवा समाप्ति की धमकी दी। शिक्षिका का दावा है कि बिहार सरकार के नियमों के तहत, अप्रशिक्षित शिक्षकों को तीन बार परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलता है। अब तक केवल एक परीक्षा हुई है जिसमें वे असफल रहीं, लेकिन अभी दो मौके शेष हैं।

बीईओ पर घूस और धमकी के आरोप

रीना कुमारी ने प्राथमिकी में बताया कि 11 नवंबर 2024 को बीईओ नागेंद्र सिंह उनके विद्यालय आए और उनसे विद्यालय न आने को कहा। उन्होंने कथित तौर पर दो लाख रुपये घूस मांगी। जब उन्होंने घूस देने से इनकार किया, तो बीईओ ने जातिसूचक शब्द कहकर उनका अपमान किया और धमकी दी कि वह उनके पति को भी निलंबित करवा देंगे।

NSIT
Nsmch

शिकायत में गंभीर आरोप

शिक्षिका का कहना है कि घूस देने से इनकार करने पर बीईओ ने उन्हें अपने डेरा पर अकेले मिलने के लिए बुलाया। उन्होंने इस घटना को लेकर एससी-एसटी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई

थानाध्यक्ष राम प्रताप पासवान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।