LATEST NEWS

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

  • November Bank Holidays 2026
  • November Bank Holidays 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक,बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की

BANKA NEWS : बांका डीएम ने मंदार महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

BANKA NEWS : मंदार महोत्सव को लेकर बांका में तैयारियां शुरू कर दी गयी है. इसी कड़ी में आज बांका डीएम ने तैयारियों का जायजा लिया. इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश दिए....पढ़िए आगे

BANKA NEWS : बांका डीएम ने मंदार महोत्सव की तैयारियों का लिय
तैयारियों का जायजा - फोटो : CHANDRASHEKHAR BHAGAT

BANKA : बांका डी एम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में  मंदार महोत्सव 2025 की तैयारियों का आज  निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा कृषि प्रदर्शनी में किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया गया। कृषि प्रदर्शनी के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कृषि प्रदर्शनी स्थल पर स्थित शौचालय के साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, बांका को निर्देश दिया गया कि कृषि पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर कृषि प्रदर्शनी में स्टॉल लगाना समय पर सुनिश्चित करें।  जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण को सभी शौचालय में साफ सफाई बनाए रखना तथा शौचालय के पास कर्मी की प्रतिनियुक्ति करने का  निर्देश दिया गया।

अस्थाई शौचालय में अच्छा और मोटा कपड़ा लगाते हुए ठीक ढंग से  लगाने का निर्देश दिया। मेला परिसर के पास स्थित कुआं को सुरक्षा के दृष्टिकोण से जाली लगाने को कहा गया। शौचालय के बाहर नि:शुल्क और पुरुष एवं महिला शौचालय का बोर्ड भी लगाने  के लिए निर्देशित किया गया। वही कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग को सड़क की मरम्मती करनी हेतु  निर्देशित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को वाहनों को पार्किंग में ही ठहराने  के लिए निर्देश दिया गया।   पापहरणी सरोवर का सीढ़ी का रंग रोगन अधूरा पाए जाने पर जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी को फटकार लगाई  और अच्छे ढंग से कार्य को पूर्ण करने  निर्देश दिया गया।   

पर्यटन संरचनाओं की साफ सफाई निरंतर करने  तथा कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत, बौंसी को मेला क्षेत्र में प्रतिदिन साफ-सफाई करने हेतु निर्देशित किया गया। गव्य विकास पदाधिकारी को सुधा का स्टॉल चालू करने हेतु निर्देशित किया गया।  मेला परिसर में समुचित प्रकाश की व्यवस्था करने एवं मेला के दौरान ठंड को देखते हुए अलाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल को निर्देश दिया गया कि संपूर्ण मेला क्षेत्र में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पापहरणी में बैरिकेडिंग करने तथा  सभी आवश्यक स्थलों पर बैरिकेटिंग करने तथा ड्रॉप गेट बनाने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल को निर्देश दिया गया कि संपूर्ण मेला परिसर में बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करें।  इसके अलावा किसी प्रकार का खुला तार ना रहे इसका भी ध्यान रखें। उन्होंने साफ तौर पर पदाधिकारी को निर्देश दिया कि मेला में किसी भी प्रकार की कमी ना हो। लापरवाही बरतने वाले अफसर पर कार्रवाई भी की जाएगी।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट