LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

AURANGABAD NEWS - चार साल से युवती से कर रहा था प्रेम, लेकिन शादी करने की नहीं हो रही थी हिम्मत, गांव वालों ने पूरी कर दी उनकी मुराद

lovers married in the temple

AURANGABAD :  बिहार में पिछले कुछ सालों में ग्रामीणों द्वारा प्रेमी जोड़ियों की शादी कराने की घटनाएं हुई है। जिसमें युवक युवती को साथ देखकर उनका विवाह करा दिया जाता है। अब ऐसी ही एक शादी औरंगाबाद के फेसर थाना क्षेत्र के परसी गांव में हुई है। जहां प्रेमिका से मिलने आये युवक को ग्रामीणों और युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। जिसमें बाद दोनों प्रेमियों की मंदिर में शादी करा दी गई। इस शादी का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है। 

प्रेमी जोड़े की पहचान बारुण थाना क्षेत्र के डेगंरा गांव निवासी संदीप कुमार कुमार और फेसर थाना क्षेत्र के परसी बिगहा निवासी अमृता कुमारी के रूप में हुई है। बताया  गया कि दोनों के बीच पिछले 4 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी अक्सर प्रेमिका से मिलने उसके घर आया करता था। दोनों गांव के बाहर खेत में भी मिला करते थे। 

Diarch GO

हमेशा की तरह वह शुक्रवार की रात भी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर आया था लेकिन इसकी जानकारी प्रेमिका के परिजनों को लग गई। परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया जिसके बाद ग्रामीणों को काफी भीड़ जमा हो गई थी। ग्रामीण आनन-फानन में देर रात गांव के ही सूर्य मंदिर में दोनों प्रेमी युगल को लाए। 

जहां दोनों की शादी कराई गई। इस अनोखी शादी को देखने के लिए पूरा गांव पहुंचा हुआ था। शादी के लिए दोनों राजी हो गए उसके बाद मंदिर में ही प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से शादी कर ली। शादी के बाद संदीप और अमृता दोनों काफी खुश दिखे। मंदिर में दोनों एक दूसरे के साथ रहने की कसमें खाई

NSIT
Nsmch

चूंकि दोनों बालिग थे, इसलिए सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शादी की देख वापस लौट गए। वहीं चार साल के प्रेम को मंजिल मिलने के बाद संदीप अपने अमृता को लेकर अपने घर चला गया।