LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

BIHAR CRIME NEWS : औरंगाबाद पुलिस ने एक-एक लाख के दो इनामी सहित चार नक्सलियों को किया गिरफ्तार, तीन देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस किया बरामद

एक एक लाख के इनामी नक्सली गिरफ्तार

AURANGABAD : औरंगाबाद पुलिस और बिहार एसटीएफ के विशेष टीम ने  संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक- एक लाख के दो इनामी नक्सली सहित चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। आज दोपहर औरंगाबाद एसपी अम्बरीष राहुल ने जानकारी देते हुए बताया कि औरंगाबाद जिला पुलिस के द्वारा सूचना मिली कि नक्सली घटना को अंजाम देने के लिए हथियार गोली के साथ कुछ लोग हसपुरा थाना क्षेत्र के बघोई टोला सत्यदेव नगर में सत्येंद्र सिंह के घर पर आकर रुके हुए हैं। 

सूचना के आलोक में औरंगाबाद पुलिस एवं एसटीएफ के द्वारा संयुक्त रूप से बघोई टोला सत्यदेव नगर में सत्येंद्र सिंह के घर के पास स्थित झोपड़ी नुमा दलान को घेराबंदी करते हुए छापामारी की गई। छापामारी के दौरान झोपड़ी में रुके हुए व्यक्ति भागने लगे। तब साथ के पुलिस बल के सहयोग भाग रहे चारों कुख्यात नक्सली को पकड़ लिया गया। 

Diarch GO

गिरफ्तार नक्सलियों में औरंगाबाद जिला के गोह थाना क्षेत्र के काजीबीघा निवासी स्व  सीताराम यादव के पुत्र जोनल कमांडर सुभाष यादव उर्फ गौरव, बंदेया थाना क्षेत्र के मलहद गांव निवास  जोनल कमांडर सुधाकर उर्फ नट बोल्ट उर्फ राम विनय रविदास, उर्फ रंजन जी, पर एक एक लाख का सरकार द्वारा इनाम घोषित किया गया था। वहीं दाउदनगर थाना क्षेत्र के अरई गांव निवासी महावीर रविदास के पुत्र सब जोनल कमांडर सत्येंद्र रविदास उर्फ विधायक जी , हसपुरा थाना क्षेत्र के सदेव नगर निवासी स्वर्गीय रामानंद सिंह के पुत्र सत्येंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से तीन देशी पिस्तौल एवं आठ जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। 

औरंगाबाद एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार नक्सली सुभाष यादव वर्ष 2024 में औरंगाबाद जिला के रफीगंज थाना क्षेत्र में जेसीबी जलाने की घटना एवं गया जिला के कोंच थाना क्षेत्र में जितेंद्र उर्फ  हिरा यादव की हत्या में शामिल था। उन्होंने यह भी बताया है कि यह सभी नक्सली कई केसों में वांछित थे और औरंगाबाद पुलिस को वर्षों से इसकी तलाश थी। उन्होंने यह भी कहा कि और भी जो नक्सली फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापामारी लगातार जारी है।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट