LATEST NEWS

  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती बढ़ाने का दिए निर्देश
  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती

  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम निर्देश
  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम

  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे शिरकत
  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

BIHAR WEATHER: बिहार में कब होगी ठंड की एंट्री, छठ पूजा तक कैसा रहेगा मौसम? जाने IMD का लेटेस्ट अपडेट

बिहार में आज आसमान साफ रहेगा और धूप खिलने की संभावना है। हालांकि, राज्य के उत्तरी भागों में हल्की ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है।

IMD का लेटेस्ट अपडेट
IMD का लेटेस्ट अपडेट- फोटो : social Media

BIHAR WEATHER: बिहार में सर्दी का एहसास धीरे धीरे होने लगा है।  सुबह शाम हल्की ठंडक  हो रही है, लेकिन अभी स्वेटर पहनने जैसे हालात नहीं बने। मौसम विभाग के अनुसार  शहरी इलाकों के तापमान में गर्मी का असर ज्यादा देखा जा रहा है, लेकिन ग्रामीण अंचल में सुबह मामूली सर्दी महसूस हो रही है, जो 7 बजे के बाद गायब हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, छठ पर्व के बाद रातें और सुबह सर्द का अहसास कराएंगी। आने वाले दिनों में तेजी से तापमान के गिरने का दौर शुरू हो

बिहार में आज आसमान साफ रहेगा और धूप खिलने की संभावना है। हालांकि, राज्य के उत्तरी भागों में हल्की ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के पहले सप्ताह के बाद से ठंड में और इजाफा होने की उम्मीद है।


बिहार में भी अब सुबह शाम हल्की सर्दी महसूस की जाएगी। हालांकि, पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष तापमान में कमी नहीं आई है। आईएमडी के मुताबिक, छठ पर्व तक काफी हद तक ठंड होने लगेगी।

NSIT
Nsmch

मौसम विभाग का कहना है कि अभी बिहार में मौसम साफ रहेगा. धीरे-धीरे ठंड का असर दिखेगा। 4 नवंबर के बाद से तापमान में गिरावट का अनुमान है. 15 नवंबर के बाद से राज्य में ठंड का असर पूरी तरह से दिखेगा. अगले 6 दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा. झारखंड में भी 10 नवंबर के बाद ही ठंड की एंट्री का अनुमान है.

बिहार में पछुआ हवा के आगमन से मौसम में बदलाव आ रहा है। विशेष रूप से, न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पटना मौसम केंद्र के अनुसार, 4 नवंबर से तापमान में गिरावट शुरू होगी और 15 नवंबर तक राज्य में ठंड का असर पूरी तरह से महसूस किया जाएगा।