LATEST NEWS

  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती बढ़ाने का दिए निर्देश
  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती

  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम निर्देश
  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम

  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे शिरकत
  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

BIHAR WEATHER: बिहार में मौसम ने करवट लेना किया शुरु, सर्द हवा से गिरा रात का तापमान, पटना का हुआ मौसम सुहाना

Bihar Weather:बिहार से मानसून विदा हो चुका है. मानसून की विदाई के बाद अब सूबे में सर्दी की एंट्री हो चुकी है. प्रदेश के कई जिलों में दिन में खिलखिलाती धूप निकल रही है, तो वहीं सुबह और रात के समय ठंडी हवाएं सर्दी का एहसास करा रहीं हैं.

सूबे में सर्दी की एंट्री

Bihar Weather:बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है.हालांकि सूबे के कई  इलाकों में दिन के वक्त तेज धूप निकल रही है, लेकिन शाम होने के साथ ही हल्की-हल्की ठंड का अहसास हो रहा है. वहीं सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है और हल्की धुंध भी छाने लगी है. रात में चादर ओढ़ने वाली सर्दी पड़ रही है. राजधानी पटना का मौसम सुहाना हो गया है. लोगों धीरे धीरे गर्म कपड़े निकालने लगे हैं.

 बिहार से मानसून की विदाई के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। प्रदेश में ठंड ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के लोगों के मानसून के विदाई हो जाने से उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप से पूरी तरह से निजात मिल चुकी है। 

मौसम विभाग ने  उत्तरी हिंद महासागर में एक चक्रवाती तूफान  आने की चेतावनी दी है. इस चक्रवाती तूफान के कारण 22 अक्टूबर के आसपास मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र भी विकसित हो सकता है. इसका असर बिहार पर भी पड़ने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार सूबे का मौसम 25 अक्टूबर से बदलेगा और 25 -26 अक्टूबर को को कई जिलों में बारिश होगी.पटना,नवादा,शेखपुरा,नालंदासुपौल,खगड़िया,सहरसा ,मधेपुरा ,भागलपुर ,बांका ,मुगेंर,जमुई ,कटिहार किशनगंज,मधेपुरा और पूर्णिया में बारिश हो सकती है.

NSIT
Nsmch