LATEST NEWS

  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम निर्देश
  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम

  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे शिरकत
  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी को भी दबोचा
  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी

BIHAR WEATHER: बिहार में पारा लुढ़कने से मौसम ने लिया करवट,धुंध और कोहरे ने दे दिया है संकेत, बारिश को लेकर इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

BIHAR WEATHER: बिहार में पारा लुढ़कने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार 4 नवंबर के बाद से धीरे-धीरे तापमान में गिरावट हो सकता है. कुछ इलाकों में धुंध भी दिखने लगी है.

बिहार में लुढ़का पारा
बिहार में लुढ़का पारा- फोटो : Hiresh Kumar

BIHAR WEATHER: बिहार में सर्दी का एहसास धीरे धीरे होने लगा है।  सुबह शाम हल्की ठंडक  हो रही है, बिहार में इस समय चल रही पछुआ हवा ने सर्दी बढ़ा दी है. इस हवा के चलने से राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। कुछ इलाकों में धुंध भी दिखने लगी है।मौसम विभाग के अनुसार  9 नवंबर से तापमान में और भी गिरावट होने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार किशनगंज, अररिया और सुपौल जिलों में आज बारिश हो सकती है। हालांकि, राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

हालांकि न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस अधिक है, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें गिरावट देखने को मिल सकती है। दिन का तापमान अधिक प्रभावित नहीं होने की संभावना है।वहीं पटना में रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट से सर्दी का अहसास होने लगा है. लोगों ने मोटा चादर ओढ़ना शुरु कर दिया है।पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 14 जिलों में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है और 16 जिलों में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस से कम रहा है।

बहरहाल बिहार में चल रही पछुआ हवा ने राज्य के मौसम में एक बड़ा बदलाव ला दिया है। आने वाले दिनों में तापमान में और भी गिरावट होने की संभावना है। इसलिए, आपको मौसम के बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए।