LATEST NEWS

  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती बढ़ाने का दिए निर्देश
  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती

  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम निर्देश
  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम

  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे शिरकत
  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

बिहार में 15 रुपये की उधारी लड़की को पड़ी भारी! गुस्साए दुकानदार सारे हदें की पार, कर दिया बड़ा कांड, जानें

खून से लथपथ महिला को फारबिसगंज अनुमण्डलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बुलबुल के परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

बिहार में 15 रुपये की उधारी लड़की को पड़ी भारी! गुस्साए दुका
बिहार में 15 रुपये की उधारी लड़की को पड़ी भारी!- फोटो : freepik

Bihar araria news: बिहार के अररिया जिले में एक दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें महज 15 रुपये की उधारी को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। अररिया के फारबिसगंज प्रखंड के तिरसकुण्ड पंचायत स्थित समौल हाट में एक किराना दुकानदार जमशेद और बुलबुल खातून नामक महिला के बीच यह विवाद हुआ। जानकारी के अनुसार, बुलबुल खातून का 15 रुपये का उधार किराना दुकानदार के पास था, और जब वह अगले दिन फिर से राशन लेने पहुंची, तो इसी उधारी को लेकर विवाद बढ़ गया। इसी झगड़े के दौरान दुकानदार ने कथित तौर पर बुलबुल की नाक धारदार हथियार से काट दी।

घटना के बाद खून से लथपथ महिला को फारबिसगंज अनुमण्डलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बुलबुल के परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस पर फारबिसगंज के SDPO मुकेश साहा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

मामूली विवाद हिंसक संघर्ष का रूप लिया

यह घटना इस बात को दर्शाती है कि कैसे एक मामूली विवाद हिंसक संघर्ष का रूप ले सकता है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, और जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट आने पर दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।