LATEST NEWS

  • Bihar Schools Ban Jeans and T Shirts
  • Bihar Education News:बिहार के स्कूलों में शिक्षकों के पहनावे पर सख्ती, अब ऐसे कपड़ों में आना होगा विद्यालय,

  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता
  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता

  • Bihar Job Fair 2026
  • Bihar Job Fair 2026: बिहार के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन नौ जिलों में

  • Bihar to Train 1 25 Lakh Teachers in School Disaster Management
  • Bihar Education News: बिहार के स्कूलों को सुरक्षित बनाने की तैयारी, 1.25 लाख शिक्षकों को मिलेगा ये विशेष

  • Nalanda Police Arrest
  • Bihar Crime: रक्तरंजित साजिश का पर्दाफाश, अंधकार की आगोश में रची जा रही थी बड़े कत्लेआम की योजना,

Vice Principal Committed Theft: नर्सिंग कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल बनी चोर, बुर्का पहनकर 'मैडम' ने चुराए 8 लाख रुपए, तिल ने खोला राज तो मच गया बवाल...

Vice Principal Committed Theft: नर्सिंग कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल ने अपने ही कॉलेज में बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। मैडम जी ने बड़े चलाकी से घटना को अंजाम तो दिया लेकिन उनकी तिल ने उनका राज खोल दिया।

वाइस प्रिंसिपल
वाइस प्रिंसिपल ने कॉलेज में की चोरी - फोटो : social media

Vice Principal Committed Theft: कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल पर पूरे कॉलेज की जिम्मेदारी होती है। कॉलेज की हर छोटी बड़ी जरुरत के लिए वाइस प्रिंसिपल की इजाजत जरुरी होती है। लेकिन क्या हो जब कॉलेज की प्रिंसिपल की चोर बन जाएं। वाइस प्रिंसिपल की कॉलेज में चोरी की घटना को अंजाम दे दे। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां नर्सिंग कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल ने अपने ही कॉलेज से 8 लाख रुपए की चोरी कर ली। लेकिन मैडम जी की तिल ने उनका राज खोल दिया।

प्रिंसिपल बनी चोर 

दरअसल, अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में स्थित एक नर्सिंग कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल को 8 लाख रुपये की चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हैरानी की बात यह रही कि इस पूरे मामले का खुलासा उनकी दाहिनी आंख के पास मौजूद एक तिल की मदद से हुआ। जिसे सीसीटीवी फुटेज ने पकड़ लिया। घटना 22 जुलाई की सुबह की है।

वाइस प्रिंसिपल ने चुराए 8 लाख रुपए 

जब वाइस प्रिंसिपल ने कॉलेज की तिजोरी से 500-500 रुपये के नोटों में कुल 8 लाख रुपये चुराए। पुलिस के मुताबिक 42 वर्षीय महिला शाहिबाग की रहने वाली है और वह ऑनलाइन रम्मी गेम की लत के कारण भारी कर्ज में डूबी हुई थी। कर्ज चुकाने और गेमिंग जारी रखने के लिए उसने चोरी की योजना बनाई।

तिल ने खोला राज 

सीसीटीवी फुटेज में एक बुर्का पहने महिला को तिजोरी से पैसे निकालते देखा गया। हालांकि चेहरा पूरी तरह ढका हुआ था, लेकिन आंखों के पास दिखा एक तिल उसकी पहचान का अहम सुराग बना। जब कॉलेज प्राचार्य को सुबह तिजोरी खाली मिली तो उन्होंने तुरंत स्टाफ को बुलाकर पूछताछ शुरू की। उस वक्त वाइस प्रिंसिपल भी वहां मौजूद थीं, जैसे कुछ हुआ ही न हो।

NSIT
Nsmch

गेम की लत ने वाइस प्रिंसिपल को बनाया चोर 

मेघानीनगर थाने के सब-इंस्पेक्टर आर. एम. चावड़ा ने बताया कि, सीसीटीवी में बुर्का पहने महिला की आंख के पास तिल देखकर हमें शक हुआ। अगली सुबह जब वाइस प्रिंसिपल से पूछताछ की गई और वीडियो दिखाया गया तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने शाहिबाग स्थित उनके आवास से 2.36 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं, जबकि बाकी 5.64 लाख रुपये ऑनलाइन गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर किए जा चुके थे। संबंधित वॉलेट को फ्रीज कर दिया गया है और शेष रकम की बरामदगी के लिए कार्रवाई जारी है।

पुलिस की कार्रवाई 

महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 380 (चोरी) और 381 (क्लर्क या कर्मचारी द्वारा मालिक की संपत्ति की चोरी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह घटना न केवल शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है बल्कि यह भी चेतावनी देती है कि नशे या लत का अंजाम कितना भयावह हो सकता है।