LATEST NEWS

  • Rohini Formula Tejashwi PK Alliance
  • Bihar MLC Election Result: रोहिणी आचार्य का नया सियासी फॉर्मूला, तेजस्वी-PK साथ आएं तो NDA का सफाया!

  • Bihar Police 37 Inspectors Get Additional Charge as DSPs
  • Bihar Police News: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 37 इंस्पेक्टर बने DSP, गृह विभाग ने जारी की सूची,

  • Patna Firing Four Assailants Shoot Property Dealer in Phulwari
  • Patna Crime: पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली

  • Bihar Weather Cyclone Arnab Alert Heavy Rain Warning in 33 Districts
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव, 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, दो में रेड

  • Patna Police
  • Patna Police: पटना पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, बस की टक्कर से घायल व्यक्ति को पहुंचाया

Firecracker Factory Explosion: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, छुट्टी के दिन चल रहा था काम, 23 मजदूरों की गई जान, कई गंभीर

Firecracker Factory Explosion: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट में 23 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना में कई गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पटाखा फैक्ट्री विस्फोट
पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 23 मरे - फोटो : social media

Firecracker Factory Explosion: छुट्टी वाले दिन भी पटाखा फैक्ट्री में काम चल रहा था। हर दिन की तरह उस दिन भी मजदूर काम पर पहुंचे और काम करने में जुट गए। सभी मजदूर अपना अपना काम कर रहे थे तभ एक भीषण विस्फोट हुआ और इस घटना में 23 लोगों की जान चली गई। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। छुट्टी वाले दिन काम करने पहुंचे मजदूरी के लिए उनका दिन आखिरी हो गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते एक आम सा दिन दर्दनाक मंजर में तब्दील हो गया। दरअसल, पूरा मामला तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री का है। पुलिस के अनुसार यह विस्फोट ‘वनजा’ नामक पटाखा फैक्ट्री में हुआ।

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 23 मरे 

इस घटना में अब तक 23 श्रमिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के वक्त फैक्ट्री में 100 से अधिक मजदूर मौजूद थे। विस्फोट इतना तेज था कि तीन कमरे पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गए और आसपास की इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री को पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन (PESO) से लाइसेंस प्राप्त था। 

मृतकों की नहीं हो सकी पहचान 

जानकारी अनुसार बरामद 23 शवों में कई इतनी बुरी तरह जल चुके हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। मृतकों में 16 महिलाएं शामिल हैं। अब तक 19 शवों की पहचान की जा चुकी है। घायलों में तीन महिलाएं भी हैं, जो करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गई हैं और आईसीयू में भर्ती हैं। दमकल और बचाव दल ने कई घंटों तक आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन विस्फोट के बाद भी लगातार पटाखों के फटते रहने से राहत कार्य में बाधा आती रही। आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे अब भी कुछ श्रमिक फंसे हो सकते हैं। राहत कार्य के दौरान एक और विस्फोट हुआ, जिसमें पुलिस, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम के करीब 13 सदस्य घायल हो गए। हालांकि सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

नियमों के उल्लंघन की आशंका

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि फैक्ट्री रविवार को बंद रहने के बावजूद संचालित की जा रही थी, जो नियमों का उल्लंघन है। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया गया है। जिला प्रशासन ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और विस्फोट के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch