LATEST NEWS

  • Rohini Formula Tejashwi PK Alliance
  • Bihar MLC Election Result: रोहिणी आचार्य का नया सियासी फॉर्मूला, तेजस्वी-PK साथ आएं तो NDA का सफाया!

  • Bihar Police 37 Inspectors Get Additional Charge as DSPs
  • Bihar Police News: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 37 इंस्पेक्टर बने DSP, गृह विभाग ने जारी की सूची,

  • Patna Firing Four Assailants Shoot Property Dealer in Phulwari
  • Patna Crime: पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली

  • Bihar Weather Cyclone Arnab Alert Heavy Rain Warning in 33 Districts
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव, 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, दो में रेड

  • Patna Police
  • Patna Police: पटना पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, बस की टक्कर से घायल व्यक्ति को पहुंचाया

Rail Accident: भीषण रेल हादसा, दो हाई स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 21 लोगों की दर्दनाक मौत, 100 से अधिक घायल, पीएम के सभी कार्यक्रम रद्द

Rail Accident: हाई स्पीड ट्रेन स्टेशन से रवाना हुई लेकिन 10 मिनट बाद ही पटरी से उतर गई और वितरीत दिशा से दूसरी पटरी पर आ रही ट्रेन से टकरा गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रेन खाई में जा गिरी, घटना में 21 लोगों की मौत हुई है वहीं 100 से अधिक लोग घाय

रेल हादसा
2 हाई स्पीड ट्रेन में भीषण टक्कर - फोटो : social media

Rail Accident: ट्रेन हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई है। रविवार की शाम यह भयावह मंजर देखने को मिला जब एक हाई स्पीड ट्रेन पटरी से उतर दूसरे हाई स्पीड ट्रेन से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि मौके पर हड़कंप मच गया। घटना में कम से कम 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 100 से अधिक यात्री घायल हो गए। पूरा मामला दक्षिणी स्पेन का है। जहां भीषण रेल हादसा हुआ है।  

पटरी से उतरी ट्रेन 

मिली जानकारी अनुसार दक्षिणी स्पेन के कॉर्डोबा प्रांत में रविवार शाम दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसा कॉर्डोबा शहर के पास आदामुज़ (Adamuz) कस्बे के नजदीक हुआ। रेल नेटवर्क ऑपरेटर एडीआईएफ (ADIF) के मुताबिक, मलागा से मैड्रिड जा रही निजी ऑपरेटर इर्यो (Iryo) की हाई-स्पीड ट्रेन शाम करीब 6:40 बजे (स्थानीय समय) रवाना होने के लगभग दस मिनट बाद पटरी से उतर गई और पास के दूसरे ट्रैक पर आकर विपरीत दिशा से आ रही मैड्रिड-हुएल्वा रूट की सरकारी ऑपरेटर रेनफे (Renfe) की ‘अल्विया’ ट्रेन से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों ट्रेनें पटरी से उतर गईं, जिनमें से एक खाई में जा गिरी।

दो हाई स्पीड ट्रेन में भीषण टक्कर 

एंडलूसिया की आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, 73 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें से 25 की हालत नाजुक बताई जा रही है। राहतकर्मी मुड़ी हुई बोगियों और मलबे में फंसे यात्रियों को निकालने में जुटे हैं। रेनफे ट्रेन की पहली दो बोगियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सेना और दमकल विभाग की टीमें भी बचाव कार्य में लगी हैं। रात के अंधेरे और दुर्गम इलाके के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाइयां आई, हालांकि राहत बचाव कार्य अब भी जारी हैं। 

दोनों ट्रेन में 400 यात्री थे सवार, कई की हालत गंभीर 

इर्यो ने पुष्टि की है कि उसकी ट्रेन में करीब 300 यात्री सवार थे, जबकि रेनफे की ट्रेन में लगभग 100 यात्री थे। बताया जा रहा है कि टक्कर के समय हुएल्वा जा रही ट्रेन करीब 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। कई यात्रियों ने आपातकालीन हथौड़ों से खिड़कियां तोड़कर बाहर निकलकर जान बचाई। स्थानीय लोगों ने कड़ाके की ठंड (करीब 6 डिग्री सेल्सियस) में घायलों के लिए कंबल और भोजन की व्यवस्था की। हादसे के बाद मैड्रिड और एंडलूसिया के बीच सभी रेल सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। एडीआईएफ ने पीड़ितों के परिजनों के लिए मैड्रिड के अतोचा समेत सेविला, कॉर्डोबा, मलागा और हुएल्वा स्टेशनों पर सहायता केंद्र खोले हैं और प्रभावित यात्रियों के लिए टर्मिनल रात भर खुले रखने की व्यवस्था की गई है।

NSIT
Nsmch

पीएम के सभी कार्यक्रम रद्द

स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने हादसे को “बेहद असामान्य” बताया है, क्योंकि यह दुर्घटना सीधे ट्रैक पर हुई। उन्होंने कहा कि जिस रेल खंड पर हादसा हुआ, उसका हाल ही में मई महीने में नवीनीकरण किया गया था। फिलहाल ट्रेनों के ब्लैक बॉक्स और तकनीकी डेटा की जांच की जा रही है। प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने घटना के मद्देनज़र अपने सोमवार के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। पीएम ने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।